अपडेटेड 18 March 2026 at 13:09 IST

Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ ने दिया कैंसर ट्रीटमेंट का अपडेट, सुनकर बढ़ी फैंस की चिंता; बोलीं- मैं हिल भी नहीं पाती, मानसिक रूप से भी...

Dipika Kakar Cancer Treatment Update: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए दीपिका कक्कड़ जिस तरह से खुद को संभाल रही हैं, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी यह जर्नी बताती है कि मुश्किल समय में मानसिक मजबूती और पॉजिटिव सोच कितनी जरूरी होती है।

Follow : Google News Icon  
dipika-kakar-shared-her-health-update-amid-cancer-treatment-she-said-i feel fatigue-so-much-that-i-cannot-move
Dipik Kakar Health Update | Image: Social Media

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों कैंसर ट्रीटमेंट के बाद रिकवरी के मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात की, जिसे सुनकर फैंस की चिंता और बढ़ गई है।

कैंसर और सर्जरी के बाद का सफर

दीपिका को साल 2025 में स्टेज-2 लिवर कैंसर डायग्नोज हुआ था। उस समय उनके लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा ट्यूमर था, जिसे सर्जरी के जरिए हटाया गया। इस ऑपरेशन में उनके लिवर का करीब 22% हिस्सा भी निकालना पड़ा।

इसके बाद 23 फरवरी को उनकी एक और सर्जरी हुई, जिसमें 13mm का सिस्ट हटाया गया। उनके पति शोएब इब्राहिम लगातार फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट देते रहे हैं।

‘कई दिन ऐसे होते हैं जब हिल भी नहीं पाती’

Advertisement

दीपिका ने अपने व्लॉग में बताया कि वह इस समय सख्त डाइट फॉलो कर रही हैं, लेकिन उन्हें भूख बहुत कम लगती है और शरीर में काफी कमजोरी रहती है।

उन्होंने कहा,
“कुछ दिन ऐसे होते हैं जब इतनी थकान होती है कि मैं हिल भी नहीं पाती। कई बार मानसिक रूप से भी ठीक महसूस नहीं होता, तब कुछ करने का मन नहीं करता। लेकिन जब मैं ठीक होती हूं, तो वही चीजें करती हूं जो मुझे खुशी देती हैं। जब तक आप मानसिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, तब तक इस लड़ाई को नहीं लड़ पाएंगे।”

Advertisement

सर्जरी के बाद दर्द और डर

दीपिका ने अपनी हालिया सर्जरी को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि इस बार वह काफी डरी हुई थीं और प्रोसीजर से पहले रो भी पड़ी थीं। डॉक्टरों ने उन्हें समझाया और शांत किया।

इस बार उनका इलाज RFA (Radiofrequency Ablation) तकनीक से हुआ, जिसमें छोटे सिस्ट को जलाकर खत्म किया जाता है। दीपिका ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें काफी दर्द महसूस हुआ और अभी भी उस जगह खिंचाव जैसा दर्द होता है।

मानसिक रूप से भी लड़ रही हैं जंग

दीपिका ने यह भी माना कि शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी यह समय काफी कठिन है। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभव के बाद मन में डर बैठ गया है और वह हर समय दुआ करती हैं कि सब ठीक रहे।

वहीं शोएब ने बताया कि दीपिका का पूरा रूटीन अब बदल चुका है। वह सुबह जल्दी उठ जाती हैं और वॉक पर भी जाती हैं। इसके अलावा शाम 7 बजे के बाद दीपिका कुछ भी नहीं खाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खाली बैठना कभी-कभी उन्हें इमोशनल और कमजोर बना देता है, इसलिए वह कोशिश करते हैं कि दीपिका खुद को ज्यादा थकाएं नहीं।

फैंस के सपोर्ट से मिलती है ताकत

दीपिका ने अपने फैंस और परिवार का शुक्रिया भी अदा किया। उन्होंने कहा कि जब वह सोशल मीडिया पर लोगों की दुआएं और प्यार देखती हैं, तो उन्हें बहुत हिम्मत मिलती है।

हिम्मत और उम्मीद की मिसाल

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए दीपिका कक्कड़ जिस तरह से खुद को संभाल रही हैं, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उनकी यह जर्नी बताती है कि मुश्किल समय में मानसिक मजबूती और पॉजिटिव सोच कितनी जरूरी होती है। फैंस अब उनकी पूरी तरह से ठीक होने की दुआ कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही पहले की तरह स्वस्थ और खुश नजर आएंगी।

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ग्लोबल जलवा, मॉर्निंग वॉक पर फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने की चर्चा - VIDEO

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 18 March 2026 at 13:09 IST