Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ग्लोबल जलवा, मॉर्निंग वॉक पर फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने की चर्चा - VIDEO

‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक हाई-ऑक्टेन स्पाई ड्रामा है, जिसमें देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का शानदार मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि आम दर्शकों के साथ-साथ अब दुनिया के बड़े नेता भी इसके फैन बनते नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
finland-president-alexander-stubb-morning-walk--canada-prime minister-mark-carneys-turns-into-discourse-on-ranveer-singh-dhurandhar-viral-video
मॉर्निंग वॉक पर फिनलैंड के राष्ट्रपति और कनाडा के पीएम ने की 'धुरंधर' की चर्चा | Image: Social Media

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब इसका असर इंटरनेशनल लेवल पर भी देखने को मिल रहा है।

हाल ही में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई बातचीत में भी ‘धुरंधर’ का जिक्र सुनने को मिला। दोनों नेताओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मॉर्निंग वॉक में ‘धुरंधर’ की चर्चा

यह वीडियो Hyde Park का बताया जा रहा है, जहां अलेक्जेंडर स्टब और मार्क कार्नी अपनी पत्नियों के साथ मॉर्निंग जॉगिंग करते नजर आए। इसी दौरान दोनों के बीच भारत और फिल्मों को लेकर बातचीत शुरू हुई।

वीडियो में मार्क कार्नी, स्टब से उनके भारत दौरे और सोशल मीडिया अनुभव के बारे में पूछते हैं। इस पर स्टब हंसते हुए बताते हैं कि जब उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘धुरंधर’ देखी है, तो लोगों का जबरदस्त रिएक्शन मिला। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि पहले उन्हें लगा कि ‘धुरंधर’ कोई गेम है, लेकिन बाद में समझ आया कि यह एक फिल्म है।

Advertisement

बेटे की सलाह पर देखी फिल्म

अलेक्जेंडर स्टब ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म अपने बेटे की सलाह पर देखी थी। उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और उन्होंने इसके सीक्वल को लेकर भी उत्साह जताया। भारत दौरे के दौरान भी उन्होंने इस फिल्म की तारीफ की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे भारतीय सिनेमा की ग्लोबल पहुंच का बड़ा उदाहरण बताया।

Advertisement

क्या है ‘धुरंधर’ की कहानी?

‘धुरंधर’ एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का दमदार किरदार निभाया है।

इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे यह 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई।

‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज

अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होने जा रहा है। खास बात यह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी शानदार रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनिंग डे के लिए 1.74 लाख टिकट बिक चुके हैं। पहले दिन की एडवांस बुकिंग से लगभग 29 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। फिल्म के पेड प्रीमियर शो 18 मार्च शाम 5 बजे से शुरू हो चुके हैं।

क्यों खास है ये फिल्म?

‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक हाई-ऑक्टेन स्पाई ड्रामा है, जिसमें देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का शानदार मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि आम दर्शकों के साथ-साथ अब दुनिया के बड़े नेता भी इसके फैन बनते नजर आ रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाती है।

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2: रिलीज से पहले सारा अर्जुन ने बताया कौन है असली 'धुरंधर', सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का वीडियो

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड