अपडेटेड 14 June 2025 at 07:20 IST
11 दिनों बाद अस्पताल से घर लौटीं दीपिका कक्कड़, इमोशनल होकर फैंस का किया शुक्रिया; शोएब बोले- अभी कई चीजें बाकी...
दीपिका कक्कड़ को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है और वो 11 दिन के बाद घर लौट आई हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Dipika Kakar: छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर का पता चला था। 3 जून को हुई 14 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद उन्होंने 11 दिन अस्पताल में बिताए। हालांकि अब अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है।
दरअसल, सर्जरी के बाद दीपिका के गले में पाइप लगा था। यूरिन बैग भी लगा था। अब हफ्तेभर से ज्यादा दिन अस्पताल में बिताकर आखिरकार पति शोएब के साथ घर लौटकर वो बेहद खुशी महसूस कर रही हैं।
दीपिका की हालत में हो रहा सुधार- शोएब
शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर बताया कि सर्जरी का बड़ा हिस्सा ठीक रहा और दीपिका की हालत में सुधार हो रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ कहा कि इलाज अभी खत्म नहीं हुआ है। डॉक्टरों की देखरेख और निगरानी की जरूरत है। ऐसे में एक हफ्ते के बाद वो फॉलो-अप के लिए वापस आएंगे।
हमने पड़ाव पार किया- शोएब इब्राहिम
शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब व्लॉग में कहा, ' 11 दिन हो गए हैं, आज डिस्चार्ज है। अभी सब ठीक है। अभी हमने पड़ाव पार किया है। कई चीजें बाकी हैं जिन पर हमें ध्यान देना है। हम डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उसका पालन करेंगे। लेकिन सबसे बड़ी बात है कि सर्जरी ठीक रही। अल्लाह का शुक्र है कि सब अच्छे से हो गया। दीपिका अच्छे से ठीक भी हो रही है।'
Advertisement
पहली बार ट्यूमर का पता चलने पर टूट गया था कपल
वहीं दीपिका ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की जमकर तारीफ की। वहीं शोएब ने आगे बताया कि जब डॉक्टर ने उन्हें पहली बार बताया कि ट्यूमर घातक है तो वो दोनों डॉक्टर के सामने ही रो पड़े थे। डॉक्टर ने कपल से कहा कि 'अपना समय लें, हम समझ गए हैं'। वहीं एक्ट्रेस की सेहत के बारे में अपडेट देते हुए शोएब ने कहा, 'डॉक्टर ने कहा है कि स्थिति पर नजर रखनी होगी। साथ ही उन्होंने हमें एक हफ्ते में वापस फॉलो अप के लिए आने को कहा है। इसके बाद वो तय करेंगे कि आगे किस इलाज की जरूरत है। कुछ करने की जरूरत है भी या नहीं।'
दीपिका को देख एक्साइटेड दिखा रुहान
वीडियो में दीपिका और शोएब का बेटा रुहान मां को देखकर बेहद एक्साइटेड दिखा। उसने मां-पापा के साथ थोड़ी मस्ती की। उसने दीपिका और शोएब के चेहरे को पेंट से रंगा। 11 दिनों के बाद दीपिका को घर देखकर रुहान की खुशी देखते ही बन रही थी।
Advertisement
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के चलते व्लॉग में देरी
बता दें कि शोएब इब्राहिम ने ये भी खुलासा किया कि वो 12 जून को व्लॉग शेयर करने वाले थे, लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश के पीड़ितों के सम्मान में उन्होंने देरी से डाला। दीपिका और शोएब ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। बताते चलें कि पिछले महीने दीपिका ने खुलासा किया था कि वो स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। इसके बाद से उनके चाहनेवालों ने उनके लिए दुआएं जारी रखी। अब सर्जरी सफल होने और घर लौटने के बाद दीपिका ने हाथ जोड़कर फैंस का आभार व्यक्त किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 14 June 2025 at 07:19 IST