अपडेटेड 13 June 2025 at 16:34 IST
'अविश्वसनीय', करिश्मा के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन को कंगना रनौत ने बताया दुखद, बोलीं- 2025 हमें कैसा समय दिखा रहा है
Sunjay Kapoor Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने पोलो मैच के दौरान दम तोड़ दिया। जब उन्हें हार्ट अटैक आया वो उस वक्त लंदन में थे। कहा जा रहा है कि उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kangana Ranaut on Sunjay Kapur Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी लंदन से हार्ट अटैक के चलते निधन की शॉकिंग खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि जब संजय लंदन के एक मैदान में पोलो खेल रहे थे, तभी अचानक उसके मुंह में मघुमक्खी घुसी और यही हार्ट अटैक की वजह बन गई। संजय के निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स दुख जताते और उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आए। एक्ट्रेस कंगना रनौत का भी संजय कपूर के निधन पर रिएक्शन सामने आया है।
कंगना ने संजय कपूर के निधन को दुखद बताया। उन्होंने यह भी कहा कि साल 2025 में हमें कैसा समय दिखा रहा है। एक्ट्रेस ने सभी लोगों की सुरक्षा के लिए भगवान से प्रार्थना करने को भी कहा।
एक और अविश्वनीय घटना- कंगना
संजय कपूर के निधन पर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया। एक्ट्रेस ने लिखा, “एक और अविश्वसनीय घटना में संजय कपूर (करिश्मा कपूर के पूर्व पति) पोलो ग्राउंड पर थे। एक मधुमक्खी उनके मुंह में चली गई (हां, पोलो ग्राउंड पर मधुमक्खी) उसने उन्हें डंक मार दिया और उनकी सांस की नली बंद हो गई, वे सांस नहीं ले पा रहे थे इसलिए उन्होंने खेल को रोकने के लिए कहा लेकिन तुरंत ही हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।”
कंगना ने इसे बहुत दुखद समाचार बताया। उन्होंने आगे लिखा, "मैं उन सभी विचित्र घटनाओं को समझने की कोशिश करना छोड़ चुकी हूं जो 2025 हमारे जीवन में ला रहा है। सभी सुरक्षित रहें और भगवान से प्रार्थना करते रहें।"
Advertisement
पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे संजय
संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। 53 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। बताया जा रहा है कि वो एक पोलो टूर्नामेंट के लिए यूके गए थे।
संजय कपूर ने की 3 शादियां
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हुए- बेटी समायरा और बेटा कियान। साल 2014 में करिश्मा और संजय की राहें जुदा हो गई थीं और साल 2016 तक उनका तलाक फाइनल हो गया था।
Advertisement
संजय ने तीन शादियां की और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी जो चार साल तक चली। करिश्मा के बाद उन्होंने साल 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों का एक बेटा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 16:34 IST