Deepika Shoaib Video: स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रहीं दीपिका कक्कड़, हेल्थ अपडेट देते हुए शोएब इब्राहिम ने बताई नई डाइट

Deepika Shoaib Video: दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 के लिवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं। अब एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी नई डाइट शेयर की है।

Follow : Google News Icon  
Dipika Kakar liver cancer- Shoaib Ibrahim vlog
Dipika Kakar liver cancer- Shoaib Ibrahim vlog | Image: YT grab

Deepika Shoaib Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें लिवर कैंसर होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद से उनके फैंस लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया और व्लॉग्स के जरिए फैंस को समय-समय पर हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में शोएब के नए व्लॉग में दीपिका की सेहत और उनके नए रूटीन को लेकर कई अहम बातें सामने आई हैं। कपल ने अपने लास्ट व्लॉग में इन सभी अपडेट्स को शेयर किया है।

दीपिका के लिए बनाया गया नया रूटीन

लेटेस्ट व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ की हेल्थ के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के बाद दीपिका को एक नई डाइट और रूटीन फॉलो करने को कहा गया है। शोएब के मुताबिक दीपिका अब सुबह करीब 7 बजे उठती हैं और रोजाना वॉक पर जाती हैं। इसके अलावा उन्हें शाम 7 बजे के बाद कुछ भी खाने की अनुमति नहीं है ताकि उनकी हेल्थ बेहतर बनी रहे।

रेसिपी वीडियो बनाने का है मन

व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने भी अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि उनका मन कई बार रेसिपी वीडियो बनाने का करता है। हालांकि फिलहाल वह ऐसा नहीं कर पा रही हैं। इस पर शोएब बताते हैं कि हेल्थ की वजह से दीपिका को ज्यादा देर तक खड़े रहना मना है, जबकि रेसिपी वीडियो बनाने के लिए काफी समय तक खड़े रहना पड़ता है। इसी वजह से फिलहाल उन्हें इससे दूर रहना पड़ रहा है।

ब्लड टेस्ट की बात पर हुईं भावुक

व्लॉग के दौरान शोएब ने बताया कि ईद के बाद दीपिका का ब्लड टेस्ट होना है। जैसे ही यह बात सामने आई, दीपिका कक्कड़ भावुक हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए। शोएब ने कहा कि दीपिका आमतौर पर काफी मजबूत रहती हैं, लेकिन कभी-कभी बीमारी से जुड़ी बातें उन्हें भावुक कर देती हैं। दीपिका ने भी कहा कि अब उनके मन में एक डर बैठ गया है और वह बस यही दुआ करती हैं कि आगे सब कुछ ठीक हो जाए।

Advertisement

स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ रही हैं दीपिका

दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ दिनों से स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रही हैं। कुछ हफ्ते पहले ही उनकी दूसरी सर्जरी भी हुई थी। सबसे पहले जून 2025 में उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने खुद फैंस के साथ यह जानकारी शेयर की थी। तब से लेकर अब तक वह अपनी हेल्थ जर्नी लगातार लोगों के साथ शेयर कर रही हैं और फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के मिस्ट्री बॉय का आया पहला रिएक्शन, बताया रिश्ते का सच

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड