अपडेटेड 11 March 2026 at 16:24 IST
Malaika Arora Mystery Man: मलाइका अरोड़ा के मिस्ट्री बॉय का आया पहला रिएक्शन, बताया एक्ट्रेस संग सालों पुराने रिश्ते का सच
Malaika Arora Mystery Man Sorab Bedi Reaction: मलाइका अरोड़ा ने सोराब बेदी संग एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद दोनों का नाम एक साथ जोड़ा जाने लगा था। अब एक्ट्रेस के मिस्ट्री मैन का टैग मिले सोराब ने खुद उनके साथ के रिश्ते की सच्चाई बताई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Malaika Arora Mystery Man Sorab Bedi Reaction: मलाइका अरोड़ा के साथ वायरल हुए एक डांस वीडियो के बाद एक्टर और मॉडल सोराब बेदी अचानक चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं थीं। अब इस पूरे मामले पर सोराब बेदी ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और इन अफवाहों को गलत बताया है।
मलाइका के साथ वायरल हुआ डांस वीडियो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी पार्टी के दौरान मिरर के सामने डांस करते नजर आ रहे थे। वीडियो में एक्टर कैमरे से रिकॉर्डिंग करते दिखाई दे रहे थे और एक पल ऐसा भी था जब उन्होंने मलाइका को एक हाथ से बांहों में थाम रखा था। इसी वीडियो के बाद दोनों की डेटिंग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं थीं।
मॉडलिंग के दिनों में हुई थी पहली मुलाकात
अब सोराब बेदी का हाल ही का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मलाइका संग अपने रिश्ते का सच बताया है। उन्होंने बताया कि मलाइका अरोड़ा से उनकी पहली मुलाकात मॉडलिंग के समय हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके मेंटर्स डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता के जरिए उन्हें रैंप वॉक का मौका मिला था। उसी दौरान वे दोनों के करीब आए और उनके साथ पार्टियों में जाने लगे थे। एक ऐसी ही पार्टी में उन दोनों की मुलाकात हुई थी। उनके मुताबिक डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता मलाइका की भी करीबी दोस्त हैं। इसी वजह से वे धीरे-धीरे उनके सोशल सर्कल का हिस्सा बन गए और कई पार्टियों में साथ नजर आने लगे। उन्होंने साफ कहा कि मलाइका के साथ उनकी सिर्फ दोस्ती है और इससे ज्यादा कुछ नहीं है।
अफवाहों पर जताई नाराजगी
सोराब बेदी ने वायरल वीडियो पर बात करते हुए कहा कि लोग बहुत जल्द ही किसी के बारे में अपनी राय बना लेते हैं। उनका कहना है कि किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी कहने से पहले लोगों को दो बार सोचना चाहिए क्योंकि ऐसी बातों का असर उसकी मेंटली भी पर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे कई सालों से डेलनाज, वाहबिज और मलाइका के साथ पार्टी करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी वे मलाइका के साथ तस्वीरें शेयर करते थे, लेकिन तब लोग उन्हें नहीं पहचानते थे इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब जब वे एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं तो लोग उन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
Advertisement
स्प्लिट्सविला 16 में नजर आ रहे हैं सोराब
31 साल की उम्र के सोराब बेदी इन दिनों रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले वे दिलवाली दूल्हा ले जाएगी और चांद जलने लगा जैसे टेलीविजन शो में भी काम कर चुके हैं।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 March 2026 at 16:24 IST