अपडेटेड 11 March 2026 at 14:48 IST

अमेरिका में छाया 'बिहारी चायवाला', छंटनी में गई नौकरी तो शुरू किया नया सफर, एक कप की कीमत उड़ा देगी होश

Bihari Chaiwala: बिहार के प्रभाकर प्रसाद की कहानी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। वह लॉस एंजिल्स में चाय और पोहा बेचते हैं। एक कप चाय की कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Bihari Chaiwala famous in Los Angeles
Bihari Chaiwala famous in Los Angeles | Image: Instagram

Viral news: इन दिनों 'बिहारी चायवाला' की कहानी काफी सुर्खियों में छाई है। बिहार के छोटे से कस्बे से निकलकर अमेरिका में प्रभाकर प्रसाद नाम के शख्स ने चाय बेचना शुरू किया और फेमस हो गया। गमछा पहनकर अनोखे अंदाज में प्रभाकर  कैलिफोर्निया में चाय बेचते हैं। वह अमेरिकियों को एक कप चाय पिलाने के लिए 100-200 नहीं पूरे 780 रुपये लेते हैं।

प्रभाकर प्रसाद ने भारत की चाय का स्वाद कैलिफोर्निया तक पहुंचा दिया है। वो अपने प्यार के लिए भारत छोड़ अमेरिका गए थे, उनका ब्रेकअप हो गया और दिल टूट गया, लेकिन यहीं आया उनकी जिंदगी में नया मोड़...

गरीबी में बीता बचपन

प्रभाकर प्रसाद का जन्म बिहार के बरह (Barh) नाम के एक छोटे कस्बे में हुआ है। उन्होंने बचपन काफी गरीबी में बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। एक समय ऐसा था जब उनके घर में कंबल खरीदने तक के पैसे नहीं थे, इसलिए उनका परिवार ठंड के मौसम में गर्म रहने के लिए दाल की बोरियों के नीचे सोता था।

एक दिन ऐसा आया जब उनके भाई को किडनैप करने की कोशिश हुई। वही मौका था जब उनके परिवार ने रातों-रात बिहार छोड़ दिया और भोपाल चला आया। शुरू में तो बिहार बोर्ड के स्कूल से पढ़ने वाले प्रभाकर को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में काफी दिक्कतें हुई, लेकिन बावजूद इसके वह मेहनत करते रहे। कड़ी मेहनत से उन्होंने IIT की परीक्षा पास की।

Advertisement

पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रभाकर को नौकरी भी मिल गई, लेकिन यह उन्हें ज्यादा रास नहीं आई। उनको जिम और बॉडीबिल्डिंग पसंद थी। अपने सपनों का पीछा करते हुए वह मुंबई चले आए और मॉडलिंग में किस्मत आजमाने लगे, लेकिन यहां भी संघर्ष कम नहीं था।

गर्लफ्रेंड के लिए अमेरिका चले गए प्रभाकर

प्रभाकर ने अपनी प्यार के लिए अमेरिका जाने का फैसला लिया। दो बार तो उनका वीजा रिजेक्ट हो गया, लेकिन तीसरी कोशिश में उन्हें सफलता मिली। साल 2014 में उन्होंने एमबीए के लिए टेक्सास पहुंचे। यहां भी मुसीबतों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। ब्रेकअप, अकेलापन, हेल्थ इश्यूज और कई बार नौकरी जाने से उन्हें कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। साल 2025 की शुरुआत में जब उनकी नौकरी चली गई, तो उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी।

Advertisement

आज Chaiguy के नाम से मशहूर

प्रभाकर ने अपनी जड़ों को याद किया। उन्होंने सोचा कि वो क्या चीज है जो उन्हें हमेशा सुकून का एहसास कराती है और जवाब मिला- चाय। बस यहीं से उन्होंने लॉस एंजिल्स में भारतीय स्टाइल की चाय बेचने शुरू कर दिया। आज वो 'बिहारी चायवाला' और Chaiguy के नाम से मशहूर हैं। उनकी एक कप चाय की कीमत करीब 780 रुपये है।

यह भी पढ़ें: VIRAL: जब बच्चे को पहली बार गोद में लेने पर घबराने लगे पिता, कांपे हाथ और फिर... डॉक्टर ने यूं संभाला, VIDEO देख लोगों की भर आई आंखें!

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 14:48 IST