अपडेटेड 7 November 2025 at 10:09 IST

'लिवर का 22% प्रतिशत हिस्सा काटा, 2 साल तक...', कैंसर से जूझ रही Dipika Kakar ने फिर बयां किया दर्द, बोलीं- बहुत मुश्किल फेज था

Dipika Kakar Liver Cancer: भारती सिंह के पॉडकास्ट में दीपिका कक्कड़ अपनी कैंसर जर्नी पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ड्रिंक या स्मोक नहीं की। डॉक्टरों को भी नहीं मालूम कि ये बीमारी मुझे हुई कैसे।

Follow : Google News Icon  
Dipika Kakar Liver Cancer
Dipika Kakar shares her cancer journey | Image: Instagram, freepik

Dipika Kakar on Cancer: मशहूर टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम अक्सर ही अपने चाहने वालों के साथ एक्ट्रेस की हेल्थ अपडेट शेयर करते रहते हैं। अब कैंसर को लेकर फिर दीपिका कक्कड़ का दर्द छलका है। उन्होंने बताया कि उनके लिए ये जर्नी कितनी मुश्किल रही? साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें कैंसर का कैसे पता चला।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंची। जहां वो पहले तो अपने पति शोएब इब्राहिम की तारीफ करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरा कोई टेस्ट नहीं हो सकता, ये मुमकिन है क्योंकि शोएब वहां खड़े होते हैं। वो मेरा पैर पकड़कर खड़े रहते हैं, क्योंकि मैं मूव नहीं कर सकती।

'लिवर से 11 सेंटीमटर बड़ा टुकड़ा था'

कैंसर जर्नी पर खुलकर बात करते हुए दीपिका ने बताया कि मेरे केस में सबसे अच्छी  बात ये है कि ये सिर्फ मेरे ट्यूमर में था। जब पिछली बार हमने फापी (टेस्ट) किया तो कहीं और बॉडी में उसके सेल्स नहीं उस वक्त नहीं थे। तो लिवर का 22 प्रतिशत हिस्सा काटकर निकाला, जो 11 सेंटीमीटर का बड़ा टुकड़ा था। उसके साथ ट्यूमर निकल गया, पूरा कैंसर निकल गया। ट्यूमर मार्कर टेस्ट भी हम करते रहे हैं, वो टेस्ट भी सही आ रहे हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कि अभी मैं ओरल टारगेटेड थेरेपी पर हूं, जो कीमोथेरेपी की तरह है। वो मैं ले रही हूं। वो दो सालों तक चलेगी। इन दो सालों में नजदीक से नजर रखनी होगी कि किसी भी तरह से कैंसर वापस तो नहीं आ रहा, इसलिए हमें वक्त-वक्त पर स्कैन करने पड़ेंगे।

Advertisement

ड्रिंक या स्मोकिंग नहीं की, फिर कैसे हुआ कैंसर? 

वहीं, जब हर्ष लिंबाचिया ने पॉडकास्ट में दीपिका से पूछा कि आप तो कोई नशा नहीं करती, ना कभी किया। ना आपने कभी अल्होकल किया लाइफ में, तो ये कैसे होता है, क्या लक्षण होते हैं इसके? इस पर वो कहती हैं कि सच बताऊं तो, जो मेरे सर्जन हैं, वो बहुत अच्छे हैं। उन्होंने मेरी फैमिली डॉक्टर, सबने जिन्होंने मेरी रिपोर्ट देखी और कहा कि इतने सालों के अनुभव के बाद अगर आप ये हमसे पूछोगे कि ये आपको कैसे हुआ, तो हमारे पास जवाब नहीं है।

एक्ट्रेस ने कहा कि बॉडी में कोई जहरीली चीज तो गई होगी, जिसकी वजह से ये हुआ। वो सब अल्लाह बेहतर जानता है। मैंने कभी ड्रिंक या स्मोक नहीं की। बाहर का खाना होता है, लेकिन कितना खा लिया। जो होना  होता है वो हो जाता है।

Advertisement

दीपिका को कैसे कैंसर के बारे में पता चला? 

दीपिका ये भी बताती नजर आईं कि उन्हें कैंसर का पता कैसे चला? उन्होंने कहा कि मुझे गॉल ब्लैड में दर्द हुआ था। वो काफी समय से परेशान कर रहा था। मैंने जब रुहान को कंसीव किया था। तब ये होता है कि आपके सारे टेस्टिंग प्रेग्नेंसी से जुड़ जाते हैं। बेबी ठीक है या ना, या आपका अल्ट्रासाउंड भी हो रहा है तो वो पेट या यूट्रस (गर्भाशय) का हो रहा है। ये लिवर वगैरह... आपके ब्लड टेस्ट होते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स नॉर्मल ही आ रही हैं। तो किसी के जहन में ही नहीं आएगा कि ये होगा।

उन्होंने कहा कि फिर मेरी डिलीवरी के बाद कई बार मैंने टेस्ट करवाए। डॉक्टर ने कहा कि एसिडिटी हो सकती है। एसिडिटी की दवाई खाई ठीक हो गई। फिर दर्द उठा. तो ऐसे करते-करते बहुत ज्यादा दर्द होने लगा। इस बार दोनों तरफ हो रहा था। मैंने शोएब से कहा कि मुझे बहुत दर्द हो रहा है, मैं एक बार ब्लड टेस्ट करवा लेती हूं, डॉक्टर ने फिर 10 दिन की दवाई दी, दर्द बैठ गया मैं फिर भूल गई। लेकिन फिर से चौथे दिन दर्द वापस उतना ही आ गया। मैंने फिर डॉक्टर को कॉल किया तो उन्होंने मुझे टेस्ट कराने को कहा सीआरपी, जिससे बॉडी में कितना इंफेक्शन है, ये पता चलता है। वो थोड़ा हाई आया।

दीपिका ने आगे बताया कि फिर उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया। उन्होंने मुझे चेक किया और फिर सीटी स्कैन कराने को है। तो उसमें पता चला है कि गॉल ब्लैडर में स्टोन है ही, लेकिन यहां पर (लिवर के पास) ट्यूमर है। पहले स्कैन में साढ़े आठ-नौ सेंटीमीटर ट्यूमर आया था। जब उन्होंने निकाला और दोनों साइड से थोड़ा स्पेस रखकर उन्होंने 11 सेंटीमीटर का एक टुकड़ा निकाला। वो बहुत मुश्किल फेज था।

यह भी पढ़ें: Birthday Special: 6 साल में राष्ट्रपति अवॉर्ड, ऑस्कर्स में गई 7 फिल्में, जीते 4 नेशनल अवॉर्ड... 70 पार इस सुपरस्टार का कायम है दबदबा
 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 10:09 IST