अपडेटेड 26 April 2025 at 12:48 IST
पाकिस्तान से वोट मिला था क्या... पहलगाम आतंकी हमले पर करणवीर मेहरा ने ऐसा क्या कह दिया? VIDEO देख लोगों का फूटा गुस्सा
'बिग बॉस 18' विनर करण वीर मेहरा ने एक कविता के जरिए पहलगाम आतंकी हमले पर विरोध जताया है। इस बीच वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Karanveer Mehra Trolled: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गहरे सदमे में है। इस हमले में 28 निर्दोष मारे गए जिसने भारतवासियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्ल तक इस घटना की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' विनर करण वीर मेहरा ने एक कविता के जरिए इस आतंकी हमले पर विरोध जताया है। हालांकि, इस बीच वो सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में करण वीर मेहरा आशुतोष राणा की लिखी इमोशनल कविता पढ़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीभत्स घटना के खिलाफ कविता के जरिये अपनी आवाज उठाई है।
'बांट दिया इस धरती को, चांद-सितारों का क्या होगा?'
करण वीर मेहरा ने वीडियो में कहा, 'बांट दिया इस धरती को, क्या चांद-सितारों का होगा? नदियों को कुछ नाम दिए , बहती धरों का क्या होगा? शिव की की गंगा भी पानी है, आब-ए-जमजम भी पानी है। पंडित भी पिएं, मुल्ला भी पिएं, तो पानी का मजहब क्या होगा? एक है सूरज, चांद है एक, एक हवा में सांस है सबकी। तो पूछों इन फिरकापरस्तों से, क्या हवा भी नई चलाओगे? नसलों का करें जो बंटवारा, रहबर वो कौम का ढोंगी है। सवाल तो बस एक ही है, क्या अल्लाह ने मस्जिद तोड़ा था, या राम ने मस्जिद तोड़ी है? बांट दिए इस धरती को, कोई हिंदू है, कोई मुसलमान, कोई सिख तो कोई ईसाई, बस हमने इंसान न होने की है कसम खाई।'
भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास
हिंदू-मुस्लिम पर सुनाई कविता को लेकर करणवीर मेहरा पर गुस्सा यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में एक्टर की जमकर क्लास लगाई। एक यूजर ने लिखा- 'ये क्या नौटंकी है।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'पाकिस्तान से वोट मिला था क्या?' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऑडिशन चल रहा है क्या?' एक और यूजर ने लिखा, 'जो पहलगाम में हुआ वो नहीं दिखता?' कई अन्य यूजर्स ने कहा कि जो हुआ वो दिखता नहीं या बेवकूफ है।'
Advertisement
26 बेगुनाहों के 'खून से सनी' बैसरन घाटी
पहलगाम से आतंका का अब तक का सबसे भयावह चेहरा पूरी दुनिया ने 22 अप्रैल, मंगलवार को देखा। बैसरन घाटी में आतंकियों ने चुन-चुनकर 28 बेगुनाह लोगों की जान ले ली। आज यह घाटी निर्दोषों के खून से सनी हुई है। 'धर्म पूछकर मारने' की घिनौनी और वीभत्स घटना ने 'आतंकवाद का भी धर्म होता है' विषय को जन्म दे दिया है। फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 26 April 2025 at 12:45 IST