अपडेटेड 8 January 2025 at 17:31 IST
शो में किसिंग सीन को लेकर ऐसा क्या बोल गए राम कपूर, भड़क उठीं एकता? डांटते हुए बोलीं- shut up...
Ekta Kapoor slams Ram Kapoor: राम कपूर ने शो “बड़े अच्छे लगते हैं” के किसिंग सीन को लेकर ऐसा क्या बोल दिया कि एकता कपूर कथित तौर पर भड़क उठीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ekta Kapoor slams Ram Kapoor: राम कपूर ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में शो “बड़े अच्छे लगते हैं” (Bade Acche Lagte Hain) में अपने इंटिमेट सीन को लेकर खुलासा किया था जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, अब लगता है कि शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर को उनका ये कमेंट पसंद नहीं आया जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए “अनप्रोफेशनल एक्टर्स” को जमकर लताड़ लगाई है।
बता दें कि “बड़े अच्छे लगते हैं” में एक किसिंग सीन दिखाया गया था जो पहले टीवी की दुनिया में कभी देखने को नहीं मिला। राम कपूर ने शो में साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) के साथ पूरे 17 मिनट का इंटिमेट सीन दिया था जिसे लेकर आज भी खूब चर्चा की जाती है।
राम कपूर पर भड़क उठीं एकता कपूर?
अब टीवी क्वीन एकता कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए उन ‘अनप्रोफेशनल एक्टर्स’ को खरी खोटी सुनाई है जो उनके शो को लेकर अपने इंटरव्यू में ‘गलत जानकारी’ फैला रहे हैं। एकता ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनके इस पोस्ट को राम कपूर से जोड़कर देखा जा रहा है।
एकता कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था- "मेरे शो के बारे में इंटरव्यू देने वाले अनप्रोफेशनल एक्टर्स को चुप हो जाना चाहिए! झूठी जानकारी और गलत कहानियां। केवल तभी तक चल सकता है जबतक मैं ना बोलूं...... लेकिन चुप्पी में गरिमा होती है।"
Advertisement
राम कपूर ने किसिंग सीन पर क्या कहा था?
राम कपूर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो साक्षी संग किसिंग सीन शूट करने में झिझक रहे थे और उन्हें लगता है कि इससे शो की व्यूअरशिप पर खराब असर पड़ा।
एक्टर ने दावा किया कि ये इंटिमेट सीन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने ही शो में एड किया था। तब राम उनके पास गए और उनसे पूछा- ‘आप श्योर हो? ये टीवी में पहले कभी हुआ नहीं है। ये टेलीविजन का पहला किस था जो एक बहुत बड़ी बात थी। तीन पीढ़ियां एक साथ बैठकर ये शो देखती हैं लेकिन एकता को पूरा यकीन था कि ये सीन करना है’।
Advertisement
तब राम कपूर ने अपनी पत्नी से परमिशन ली और इस सीन के लिए राजी हुए। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने पहले साक्षी से भी पूछा कि क्या वो तैयार हैं। राम ने साक्षी से कहा कि अगर उन्हें कोई दिक्कत है तो बता दें, एकता को वो हैंडल कर लेंगे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 January 2025 at 17:31 IST