‘अब नो रुम्बा तुम्बा जुम्बा…’; बंगाल में ममता बनर्जी की हार पर फूली नहीं समा रहीं देवोलीना, निशाना साधते हुए बोलीं- टाटा
Devoleena Bhattacharjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। ममता सरकार के जाने पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी काफी खुश हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Devoleena Bhattacharjee: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनावों पर पूरे देश की नजर थी जहां टीएमसी ने दशकों बाद अपने हाथ से सत्ता की चाबी गंवा दी। ममता सरकार के जाने पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी काफी खुश हैं।
टीवी की ‘गोपी बहू’ उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी बंगाल में ममता बनर्जी की करारी हार के बाद लगातार सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन दे रही हैं। उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी।
ममता बनर्जी की हार पर खुश हुईं देवोलीना
देवोलीना पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे देखकर खुशी के मारे फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने तुरंत अपने एक्स हैंडल के जरिए बिना नाम लिए लिखा- “अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही (ममता बनर्जी) हैं। आरजी (राहुल गांधी) और उनकी गैंग से भी ज्यादा। मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान हैं और उनका ह्यूमर भी कमाल का है, जो केंद्र सरकार के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता है”।
एक्ट्रेस आगे लिखती हैं- “एमबी (ममता बनर्जी) और गैंग, टाटा। पश्चिम बंगाल में अब कभी नहीं देखना चाहती। पश्चिम बंगाल ने पिछले कई सालों में सबसे बुरा सपना झेला है। बंगाल में बदलाव की जरूरत थी तो बदलाव हो गया। नो रुम्बा तुम्बा जुम्बा। अब केवल ढिंका चिका ढिंका चिका”।
Advertisement
पश्चिम बंगाल में खत्म हुआ ममता राज
सोमवार 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे घोषित किए गए। सीएम ममता बनर्जी खुद अपनी भवानीपुर सीट हार गई हैं। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार शुवेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से करारी शिकस्त दे दी है। जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल की 294 सीटों में से 207 सीटों पर कब्जा कर लिया है, वहीं 15 साल तक बंगाल पर राज कर रहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी (TMC) मात्र 80 सीटों पर सिमट कर रह गई।