Thalapathy Vijay: तमिलनाडु के अगले CM होंगे थलपति विजय? बधाई देने घर पहुंचीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन, हुई खास मुलाकात

Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK चीफ थलपति विजय को बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में एक्टर से मिलने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन उनके घर पहुंचीं।

Follow : Google News Icon  
Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan
Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan | Image: ANI, X

Thalapathy Vijay in Tamil Nadu Election: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने हैं। इन चुनावों से तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने भी राजनीति में कदम रख दिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) सभी सीटों पर चुनाव लड़ते हुए बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। सभी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस बीच, विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं। 

अबतक सामने आए रुझानों में TVK ने 110 सीटें हासिल कर ली हैं। उसने DMK और AIADMK जैसी पार्टियों को बुरी तरह पछाड़ दिया है जो दशकों से तमिलनाडु की सत्ता को संभाल रही थी। इस बार राज्य में तमिलगा वेट्री कजगम की लहर देखने के लिए मिल रही है।

विजय के घर से रवाना हुईं तृषा कृष्णन 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें तृषा कृष्णन गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की माने तो, साउथ एक्ट्रेस तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख थलपति विजय से मिलने के बाद उनके घर से जा रही थीं। इस दौरान, मीडिया ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उसे आगे बढ़ने नहीं दे रही थी। एक्ट्रेस ने गाड़ी के अंदर से ही हाथ हिलाते हुए मीडिया को ग्रीट किया।

बता दें कि तृषा कृष्णन आज सुबह भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने तिरुपति पहुंची थीं। आज उनका 43वां बर्थडे भी है। फैंस का ऐसा मानना है कि वो विजय की सफलता के लिए प्रार्थना करने भी गई थीं।

Advertisement

थलपति विजय की जीत पर गदगद हुई बहन

TVK प्रमुख थलपति विजय की बहन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि ये एक बहुत बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि विजय एक युवा और एनर्जेटिक इंसान हैं और तमिलनाडु में हर कोई उनसे एक बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है। उनका मानना है कि राज्य के लोगों को भी लगता है कि वो सभी में सबसे अच्छा कर सकते हैं।

विजय की बहन ने आगे कहा कि ‘विजय ने चुनाव से पहले अपनी आखिरी स्पीच में कहा था कि लोग मुझ पर इतना यकीन करते हैं। चुनाव से पहले वे जो बोलते हैं, वह निश्चित रूप से पक्का करेंगे। यह एक बहुत बड़ी जीत है’।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Trisha Krishnan: तमिलनाडु चुनाव के नतीजे वाले दिन तिरुपति पहुंचीं तृषा कृष्णन, विजय के लिए की प्रार्थना या ये है वजह?

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड