Trisha Krishnan: तमिलनाडु चुनाव के नतीजे वाले दिन तिरुपति पहुंचीं तृषा कृष्णन, विजय के लिए की प्रार्थना या ये है वजह?

Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन को शुक्रवार की सुबह तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करते देखा गया। आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का नतीजा आना है जिसमें थलपति विजय भी मैदान में हैं।

Follow : Google News Icon  
Trisha Krishnan seeks blessings at Tirupati
Trisha Krishnan seeks blessings at Tirupati | Image: X

Trisha Krishnan: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को शुक्रवार की सुबह-सुबह तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करते देखा गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस को सूट पहने सुबह मंदिर परिसर में जाते देखा जा सकता है। बता दें कि आज उनका 43वां जन्मदिन है। साथ ही साथ, आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आने वाले हैं जिसमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड थलपति विजय भी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

तृषा कृष्णन ने शुक्रवार की सुबह भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और अपने जन्मदिन वाले दिन उनका आशीर्वाद लिया। उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनकी एक झलक पाने के लिए जमा हुए फैंस की भीड़ भी लगी देखी जा सकती है।

तिरुपति पहुंचीं तृषा कृष्णन 

तृषा कृष्णन ने कुछ समय पहले अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को बताया था कि वो अपने बर्थडे के अवसर पर तिरुपति के लिए निकल चुकी हैं। अब उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उन्हें एथनिक ड्रेस में देखा जा सकता है जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने मंदिर परिसर में खड़े अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 

थलपति विजय के लिए तृषा कृष्णन ने की प्रार्थना?

वैसे तो आज यानि 4 मई को तृषा कृष्णन का बर्थडे भी है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ नेटिजंस का कहना है कि वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड थलपति विजय के लिए भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं। गौरतलब है कि तमिल सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के साथ तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डेब्यू किया है। तृषा कृष्णन ने 23 अप्रैल को चेन्नई में वोट डाला था। फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए एक फोटो शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस ने नोटिस किया कि कैसे उन्होंने इस फोटो के साथ 'घिल्ली' फिल्म का गाना 'अर्जुनार विल्लू' लगाया था जिसमें वो विजय के साथ नजर आई थीं।

Advertisement

ये भी पढे़ंः Jana Nayagan OTT Deal: पहले रिलीज में देरी, फिर हुई लीक, अब विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को एक और झटका

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड