Jana Nayagan OTT Deal

Jana Nayagan OTT Deal: पहले रिलीज में देरी, फिर हुई लीक, अब विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को एक और झटका

Jana Nayagan OTT Deal: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर आए दिन मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। थिएट्रिकल रिलीज में देरी के बाद खबरें आई थीं कि इसे एक बड़ा ओटीटी ऑफर मिला है लेकिन वो भी रद्द हो गया।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘जन नायकन’ पूरी तरह राजनीति में जाने से पहले तमिल सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म थी। जो फिल्म इस साल जनवरी की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, वो अभी तक बड़े पर्दे पर दस्तक नहीं दे पाई है।

Image: IMDb
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बाद में ‘जन नायकन’ के कुछ HD क्वालिटी में सीन्स भी सोशल मीडिया पर लीक हो गए जिसके खिलाफ इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने आवाज उठाई थी। अब इसकी ओटीटी डील को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 

Image: IMDb
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पहले खबरें थीं कि 'जन नायकन' ने प्राइम वीडियो के साथ लगभग 110 करोड़ रुपये की डील पक्की कर ली है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ भी साफ नहीं था जिसके कारण ये डील कैंसिल हो गई।

Image: IMDb
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'जन नायकन' के लीक होने से भी डिजिटल पर इसकी वैल्यू गिर गई जिसके कारण प्राइम वीडियो कथित तौर पर पीछे हट गया। रिपोर्ट्स की माने तो, मेकर्स ने लीगल एक्शन लेते हुए उसे कंटेंट साझा न करने की चेतावनी दी।

Image: IMDb
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

123 तेलुगु की रिपोर्ट की माने तो, 'जन नायकन' की OTT रिलीज में जी5 ने दिलचस्पी दिखाई है लेकिन उन्होंने कथित तौर पर केवल 50 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जो प्राइम वीडियो के 110 करोड़ के ऑफर से काफी कम है। 

Image: IMDb
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर इस कीमत पर डील फाइनल हो जाती है, तो 'जन नायकन' जी5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की फाइनल रिलीज डेट भी इस ओटीटी डील के पूरा होने पर निर्भर करती है।

Image: IMDb
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड