Deepika Kakkar Health Update: दर्द के बीच किससे मिली दीपिका कक्कड़ को हिम्मत? सर्जरी के बाद घर लौटते ही एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Deepika Kakkar Health Update: दीपिका कक्कड़ के स्टमक के सिस्ट की सर्जरी हो गई है। अब वह अस्पताल से वापिस घर लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि दर्दभरी जर्नी में उन्हें कहां और किससे हिम्मत मिली।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Deepika Kakkar Health Update: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके पेट में सिस्ट की समस्या सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अब तीन दिन बाद वह घर लौट आई हैं। उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।
अचानक लेना पड़ा अस्पताल में भर्ती होने का फैसला
दीपिका ने बताया कि पूरा प्रोसेस स्मूथ रहा है, लेकिन यह सब अचानक हुआ। डॉक्टर ने उन्हें सोमवार को ही अस्पताल में भर्ती होने के लिए सजेशन दिया था। इसी बीच उनकी शादी की सालगिरह भी थी, जिससे इमोशनल रूप से यह समय और भी सेंसिटिव हो गया था। उन्होंने कहा कि परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। दीपिका ने खुलासा किया कि इस बार प्रोसेस ऑपरेशन थिएटर में नहीं बल्कि सीटी रूम में की गई है। इस ट्रीटमेंट को आरएफए कहा जाता है, जिसमें सिस्ट को जलाकर खत्म किया जाता है। उन्होंने बताया कि सिस्ट छोटा था, इसलिए यह प्रोसेस बेहद सिंपल तरीके से हो पाया है। अगर यह बड़ा होता तो कठिनायां आने की संभावानाएं थीं।
दर्द और घबराहट के बीच इमोशनल होकर दीपिका ने कही दिल की बात
एक्ट्रेस ने इस बात को एक्सेप्ट किया कि इस बार वह काफी घबराई हुई थीं और काफी रोईं भी थीं। डॉक्टर ने उन्हें शांत होने के लिए कहा था। होश में आने के बाद उन्हें काफी दर्द महसूस हुआ, जो अभी भी मूवमेंट के दौरान बढ़ जाता है। हालांकि, जब उन्होंने वार्ड में लौटकर फैंस के कमेंट्स पढ़े तो उन्हें इमोशनल सपोर्ट मिला। फैंस की वजह से उन्हें हिम्मत मिली। उन्होंने बताया कि फैंस की दुआओं ने उन्हें मेंटली मजबूत बनाया।
एक्ट्रेस पहले भी झेल चुकी हैं सर्जरी का दर्द
बता दें कि पिछले साल जून में दीपिका की ट्यूमर रिमूवल सर्जरी हुई थी। उस समय भी उनके चाहने वालों ने उनके लिए खूब प्रार्थनाएं की थीं। इसके बाद एक्ट्रेस को लीवर में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। इस समस्या से वह रिकवर ही कर रही थीं। अब उन्हें स्टमक में सिस्ट हो गई, जिसकी सर्जरी करानी पड़ी है।
Advertisement
टीवी करियर में बनाई खास पहचान
दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में शो 'नीर भरे तेरे नैना देवी से' की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2011 में आए शो 'ससुराल सिमर का' से मिली। यह शो लगभग छह साल तक चला। इसके बाद वह 'बिग बॉस 12' की विनर भी रहीं। उन्होंने झलक दिखलाजा 8 और नच बलिए 8 जैसे रिएलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। हाल ही में वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में नजर आई थीं, लेकिन हेल्थ के कारण उन्हें ये शो बीच में ही छोड़ना पड़ गया था।