कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर फिर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान, बड़ा भाई बना गोला

Bharti Singh- Haarsh Limbachiyaa become parents again: 41 साल की कॉमेडियन भारती सिंह फिर मां बन गई हैं। भारती और हर्ष लिंबाचिया दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। 2022 में उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया था, जिसका नाम लक्ष्य उर्फ गोला है।

Follow : Google News Icon  
Bharti Singh- Haarsh Limbachiyaa become parents again
Bharti Singh- Haarsh Limbachiyaa become parents again | Image: Instagram

Bharti Singh- Haarsh Limbachiyaa: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर में एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बन गए। 41 साल की भारती सिंह ने आज, 19 दिसंबर को दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। भारती का बेटा गोला अब बड़ा भाई बन गया है।

भारती के दूसरे बेटे को दिया जन्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह को आज लाफ्टर शेफ 3 की शूटिंग करनी थी, लेकिन इससे पहले वॉटर बैग फटने के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। यहां भारती ने नन्हे राजकुमार को जन्म दिया। इसके बाद उनके घर खुशियों का माहौल है।

हालांकि, भारती और हर्ष ने अबतक लाडले के जन्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। फैंस अभी इसके इंतजार में हैं।

भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद दोनों पहले बच्चे के पेरेंट्स बने। 2022 में भारती और हर्ष के घर एक बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा। उन्हें प्यार से सब गोला बुलाते हैं।

Advertisement

कपल की बेटी की ख्वाहिश रही अधूरी

भारती सिंह ने अक्टूबर 2025 में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। कपल इस बार एक बेटी की चाह में था। भारती और हर्ष ने खुलकर कहा था कि उन्हें एक बेटी चाहिए। खैर, कपल के दूसरी बार पेरेंट्स बनने पर उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सेलेब्स और फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान भारती सिंह ने कई बार एक बेटी होने की ख्वाहिश का खुलासा किया था। हाल ही में अपने पॉडकास्ट में मजाकिया अंदाज में कपल ने कहा था कि अगर इस बार उन्हें बेटी नहीं हुई, तो वो तीसरे बच्चा भी प्लान करेंगे। पॉडकास्ट में हर्ष ने मजाक करते हुए कहा था, "हम रुकेंगे नहीं, भारती।" इसके बाद भारती ने कहा, “ये कहता है हम रुकेंगे नहीं। हमें एक बेटी चाहिए, इसलिए सोचा है कि अगर इस बार भी लड़का हुआ तो हम फिर ट्राई करेंगे। फिर मैंने पूछा कि अगर तीसरा बच्चा भी लड़का हुआ तो? इसने कहा कि हम फिर कोशिश करेंगे। मतलब जब तक मैं मरती नहीं न, हम करते रहेंगे।"

Advertisement

भारती सिंह प्रेग्नेंसी के दौरान भी अपने काम में बिजी रहीं। वो फिलहाल कलर्स टीवी पर आ रहे शो 'लॉफ्टर शेफ्स सीजन 3' का हिस्सा हैं। प्रेग्नेंसी में कॉमेडियन शो की शूटिंग करती रहीं।

यह भी पढ़ें: 20 साल की उम्र में रणवीर के साथ रोमांस कर चर्चा में Dhurandhar की एक्ट्रेस, ऐश्वर्या के साथ भी कर चुकी हैं काम, जानें सारा अर्जुन की ये कहानी

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड