‘2-2 औरतों संग अय्याशी’, पति के अफेयर पर वड़ा पाव गर्ल ने तोड़ी चुप्पी, चंद्रिका बोलीं- मैंने खुद उसे छोड़ दिया
Vada Pav Girl Chandrika: वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका दिक्षित ने अपने पति के अफेयर्स पर चुप्पी तोड़ी है। उसने बताया है कि उन्होंने अपने पति को खुद छोड़ा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vada Pav Girl Chandrika: सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी लंबे सयम से मुश्किल दौर से गुजर रही है। अब उन्होंने अपने पति युगम गेरा के साथ रिश्ते को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया है कि उनके पति के अफेयर्स थे, वह बाहर अय्याशी करते थे।
पति संग रिश्ते में आई दरार
चंद्रिका दीक्षित ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया है कि वह लंबे समय से अपने पति से अलग रह रहीं हैं। उनके अनुसार, उनकी शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह धोखा और विश्वास टूटना था। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि उनके पति ने उन्हें खुद अपने अफेयर्स के बारे में बताया था। उनके द्वारा सच्चाई सामने रखने के बाद उन्होंने वड़ा पाव गर्ल ने अलग होने का फैसला लिया था।
पति ने खुद अपने अफेयर्स का किया था खुलासा
इस बातचीत के दौरान चंद्रिका ने बताया है उनके पति ने दो औरतों के साथ अपने रिश्तों की बात को एक्सेप्ट किया था। वड़ा पाव गर्ल ने बताया कि पति ने गुस्से में कहा था कि वह दो महिलाओं के साथ जुड़ा हुआ है। इसके साथ उनके पति ने ये भी कहा था कि इस शादी से वह बाहर निकलना चाहता है। इस बात ने चंद्रिका को पूरी तरह से तोड़ दिया था। लास्ट में उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया।
पति के धोखे ने तोड़ा विश्वास
चंद्रिका ने यह भी बताया कि उनके पति का जिन महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है। उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन उन्हें अपने रिश्ते की सच्चाई का एहसास हो चुका है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अपने पति पर पूरा भरोसा करती थीं और खुद को उनकी जिंदगी का सबसे खास हिस्सा मानती थीं। उन्होंने बताया कि वह हमेशा सोचती थीं कि उनके पति की जिंदगी में उनकी जगह कोई और नहीं ले सकता, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद उनका भरोसा टूट गया है।