'तीसरी दुनिया में लवर बनाया…', अमाल मलिक की सीक्रेट गर्लफ्रेंड पर पिता डब्बू मलिक ने तोड़ी चुप्पी
Bigg Boss 19: अमाल मलिक अपने सीक्रट रिलेशन को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। अब उनके पिता डब्बू मलिक ने इस बारे में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट और सिंगर अमाल मलिक इन दिनों लगातार सुर्खियों में चल रहे हैं। शो में उनकी गेम स्ट्रैटेजी, बोल्ड स्टेटमेंट्स और पर्सनल लाइफ खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स उन्हें और उनके परिवार को ट्रोल भी कर रहे हैं। अब इस पूरे विवाद पर अमाल के पिता डब्बू मलिक ने चुप्पी तोड़ते हुए बेटे की सीक्रेट गर्लफ्रेंड और परिवार को मिल रही ट्रोलिंग पर उन्होंने खुलकर बात की है।
अमाल की सीक्रेट लव स्टोरी पर खुलकर बोले पिता
एक इंटरव्यू में डब्बू मलिक ने अमाल की सीक्रेट गर्लफ्रेंड पर भी बात करते हुए बताया कि यह एक इनविजिबल लव स्टोरी है, जिस पर वो खुद स्क्रिप्ट लिखने की सोच रहे हैं।
उन्होंने कहा, 'एक आदमी ने तीसरी दुनिया में एक लवर बनाया और वहीं उससे प्यार कर रहा है। मैं अब तक उस शख्स से नहीं मिला हूं, बस इतना ही जानता हूं।'
डब्बू ने यह भी बताया कि उनका सपना था कि शो के अंदर एक खूबसूरत लव स्टोरी बनते हुए देखें।
ट्रोलिंग पर क्या बोले डब्बू?
डब्बू मलिक ने ट्रोलिंग पर बात करते हुए कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'मैंने कभी खुद को स्टार नहीं समझा। हमेशा एक सिंपल म्यूजिशियन की तरह जिंदगी जी है। लेकिन अब समझ आया कि इस शो की पावर कितनी बड़ी है। लोग जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो सुनकर हैरानी होती है। इस उम्र में इतनी गालियां नहीं झेल सकता।' उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग उनकी परवरिश पर सवाल उठा रहे हैं, जो उन्हें बहुत दुख पहुंचा रहा है।
फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट
अमाल के इस खुलासे के बाद फैंस के बीच इस ‘स्पेशल’ इंसान की पहचान को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं कि आखिर वो रहस्यमयी ‘प्यार’ कौन है जिसने अमाल का दिल जीत लिया। बीते एपिसोड में मालती के साथ हुई अमाल की लड़ाई से दर्शक यही कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर शो से बाहर की दुनिया में रिश्ता है। हालांकि, डब्बू मलिक ने इन दोनों के रिश्ते पर अभी तक कुई पुष्टी नहीं की है।