अपडेटेड 8 December 2025 at 00:07 IST

Bigg Boss 19 Prize Money: विजेता गौरव खन्ना को ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी? फरहाना भट्ट बनी रनर- अप

Bigg Boss 19 Prize Money: 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना बन गए हैं। आइए जानते हैं कि इन्हें किनती प्राइज मनी दी गई है।

Follow : Google News Icon  
Bigg Boss 19 Prize Money
Bigg Boss 19 Prize Money | Image: X

Bigg Boss 19 Prize Money: 'बिग बॉस 19' का फिनाले हो गया है। इस शो के विनर गौरव खन्ना बन गए हैं। 24 अगस्त 2025 से शुरू हुए बिग बॉस 19 ने दर्शकों को 100 दिनों तक बांधे रखा। अब 7 दिसंबर की रात ग्रैंड फिनाले में यह तय हो गया है कि इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना बन गए हैं। आइए जानते हैं कि विनर को कितनी प्राइज मनी मिली है।

विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

सलमान खान ने हर बार की तरह इस बार भी फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना का हाथ टॉप 2 के लिए उठाया। इसके बाद गौरव खन्ना को विनर घोषित कर दिया है। 'बिग बॉस 19'  जीतने वाले की प्राइज मनी को लेकर भी होस्ट ने खुद बताया है कि सीजन 19 के विनर गौरव खन्ना को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है।

टॉप 5 फाइनलिस्ट?

मालती चाहर के बाहर होने के बाद अब घर में सिर्फ पांच कंटेस्टेंट बचे थे। इन पांच लोगों में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट और प्रणीत मोरे का नाम शामिल थे। टॉप 5 में आकर सबसे पहले तान्या मित्तल बाहर हुई उसके बाद अमाल मलिक को भी घर से बाहर होना पड़ा। इसके बाद तीसरे नंबर पर प्रणित मोरे एविक्ट हुए। 
 

कंटेस्टेंट्स की खासियत

इस बार हर कंटेस्टेंट का गेमप्ले काफी अलग रहता है। इसी तरह से इस बार भी तान्या मित्तल की लग्जरी लाइफ और सच-झूठ वाली बातें खूब चर्चा में रहीं। फरहाना भट ने ओपिनियन देकर और बेबाक अंदाज में दर्शकों को इम्प्रेस किया है। वहीं गौरव खन्ना ने शांत गेम खेलते हुए फिनाले तक का सफर तय किया और 19वें सीजन के विनर बन गए हैं। अमाल मलिक ने हर मुद्दे पर अपनी राय रखी, जबकि प्रणीत मोरे का ह्यूमर और फनी कमेंट्स सभी को पसंद आए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Winner का हुआ ऐलान, इस सेलिब्रिटी ने उठाई चमचमाती ट्रॉफी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 00:06 IST