अपडेटेड 7 December 2025 at 23:56 IST

Bigg Boss 19 Winner का हुआ ऐलान, इस सेलिब्रिटी ने उठाई चमचमाती ट्रॉफी

Bigg Boss 19 Winner : 'बिग बॉस 19' को अपना विनर मिल गया है। 7 दिसंबर, 2025 को शो का धमाकेदार फिनाले हुआ। दर्शकों का दिल और ढेर सारे वोट्स पाकर इस सीजन की ट्रॉफी को गौरव खन्ना ने अपने नाम कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Gaurav Khanna wins Bigg Boss 19
Gaurav Khanna wins Bigg Boss 19 | Image: X

Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस 19' का विनर अनाउंस हो गया है। 19वें सीजन की चमचमाती हुई ट्रॉफी को गौरव खन्ना ने अपने नाम कर लिया है। ट्रॉफी के अलावा उन्हें 50 लाख की प्राइज मनी भी दी गई है। विनर का नाम अनाउंस करने से पहले मेकर्स ने 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन ओपन की थी। इस दौरान फैंस ने सबसे ज्यादा वोट देकर गौरव खन्ना को शो का विनर बना दिया है।

सलमान खान ने अनाउंस किया 'बिग बॉस 19' के विनर का नाम

सलमान खान ने हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के विनर का अनाउंस किया। विनर अनाउंस करने से पहले सलमान ने फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना का हाथ थामा था। इस दौरान सभी की सांसें थमी नजर आईं। इसके बाद सलमान ने गौरव खन्ना का हाथ उठाकर विनर अनाउंस कर दिया। इस अनाउंसमेंट से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं फरहाना भट्ट को हार का सामना करना पड़ा जिससे उनके फैंस को काफी दर्द सहना पड़ा।

टॉप 3 में आकर एविक्ट हुए प्रणित मोरे

बता दें कि प्रणित मोरे का एलिमिनेशन फैंस के लिए सबसे ज्यादा शॉकिंग रहा। टॉप 3 में आकर उन्हें फिनाले की रेस से बाहर होना पड़ा। उनके एविक्शन ने उनके फैंस को तगड़ा झटका दिया है। बता दें कि पूरे कॉमेडी की गैंग का उन्हें सपोर्ट मिल रहा था, उन्हें भर-भर के वोट भी डाले गए थे। हालांकि जनता के वोटों में कमी के कारण वह टॉप 3 में आकर एलिमिनेट हो गए। इसके साथ ही टॉप 5 में आकर सबसे पहले तान्या मित्तल बाहर हुई उसके बाद अमाल मलिक को भी घर से बाहर होना पड़ा।

कौन कौन थे टॉप 5 फाइनलिस्ट?

गौरतलब है कि बिग बॉस 19 के फाइनल में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे ने अपनी जगह बनाई थी। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में पहले ही साफ हो गया था कि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट टॉप 2 फाइनलिस्ट होंगे। जहां फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की सेकंड रनर अप बनी हैं, तो वहीं प्रणित मोरे थर्ड रनर अप बने हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तान्या, अमाल और प्रणित बाहर, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच मुकाबला

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 December 2025 at 23:47 IST