अपडेटेड 8 November 2025 at 12:16 IST

Bigg Boss 19: 'मैं शर्मिंदा हूं...', बीच शो में इस कंटेस्टेंट को सलमान खान ने निकाला बाहर? Tanya Mittal को भी किया एक्सपोज

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान इस बार तान्या मित्तल से लेकर नीलम गिरी और फरहाना भट्ट को लताड़ लगाएंगे। उनका पारा इतना हाई हो गया कि वो एक कंटेस्टेंट के लिए घर के गेट खोलकर उनसे बाहर जाने को कहते हैं।

Follow : Google News Icon  
Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar
Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar | Image: Instagram

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का इस बार भी वीकेंड का वार धमाकेदार होने वाला है। जहां एक ओर डबल एलिमिनेशन में दो मजबूत कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाएंगे। तो हफ्तेभर घर में मचे हंगामे को लेकर सलमान खान के निशाने पर कई कंटेस्टेंट रहेंगे। शो के सामने आए लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक तान्या मित्तल से लेकर फरहाना भट्ट और नीलम गिरी की इस बार जमकर क्लास लगेगी। वहीं, एक कंटेस्टेंट पर तो सलमान इतना भड़क उठते हैं कि उसके लिए घर से बाहर जाने को भी कह देते हैं।

मेकर्स ने वीकेंड के वार एपिसोड के प्रोमो जारी किए हैं। इसमें एक ओर तो सलमान खान ने तान्या मित्तल को बुरी तरह से एक्सपोज कर दिया। सलमान ने घरवालों को बताया कि तान्या किस तरह से अमाल मलिक को नॉमिनेट करना चाहती थीं, लेकिन उनका ये प्लान बुरी तरह से फ्लॉप हो गया।

तान्या मित्तल पर क्यों भड़के सलमान खान? 

तान्या से सलमान खान कहते हैं, "आपका नॉमिनेशन जो आपने प्लान किया था, वो तो बेकार हो गया। आपको बिग बॉस ने अमाल का ऑप्शन ही नहीं दिया। इतना बिल्डअप दिया गया है कि मैं सबके सामने अमाल को भैया बोलूंगी। आप जलाना चाह रही थी, उकसाना चाह रही थी। किसी को फर्क ही नहीं पड़ा। अब भैया से सैया पर तो जा नहीं सकते। यही आपका गेम है तो वाह क्या गेम है आपका।" ये बातें सुन एक और घरवाले शॉक रह गए, तो तान्या मित्तल के चेहरे की हवाइयां उड़ गई।

नीलम गिरी की भी लगी क्लास

इसके अलावा सलमान ने तान्या को अशनूर की बॉडीशेमिंग को लेकर उनसे माफी न मांगने पर भी फटकार लगाई। वहीं, एक्टर ने नीलम गिरी को भी चुगलियों को लेकर खूब लताड़ लगाई। सलमान ने कहा, "नीलम का करियर है ब्रेकिंग न्यूज...इधर की बातें उधर करती हैं। किसने शुरू किया था नीलम बचाओं आंदोलन? अब शुरू करना है नीलम से बचो आंदोलन।"

Advertisement

फरहाना भट्ट को दिखाएंगे शो से बाहर का रास्ता? 

इस हफ्ते भी सलमान खान ने फरहाना भट्ट को उनके घर में बोले जाने वाले अपशब्दों के लिए फटकार लगाई। वो एक किताब भी हाथ में पकड़े नजर आए, जिस पर लिखा था, "फरहाना का अपशब्द कोष" और इसमें फरहाना के बोले गए कुछ शब्द दोहराए। इसके बाद उन्हें लताड़ लगाते हुए सलमान ने कहा, "आप नेशनल टेलीविजन पर ये सब बोल रही हैं। टीवी आपके लेवल से बहुत नीचे हैं। टीवी की औकात ही नहीं है कि आप इस पर नजर आओ। मैं शर्मिंदा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने गौरव के शोज देखे हैं, मेरी मां ने देखे हैं। मैं कहता हूं कि वो सुपरस्टार हैं। आप क्या बोलती रहती हो कि मैं टेलीविजन नहीं करना चाहती। तो फिर कर क्या रही हो आप? ये कर क्या रही हैं आप? ये शो देख रहे हैं मेरी वजह से। मैं शर्मिंदा हूं कि वो मेरी वजह से आपके जैसे किसी को जानेंगे। मैं आपको एक ऑफर देता हूं, ये शो, ये मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है।" इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि गेट खोल दो। फरहाना घर से बाहर जाती हैं या नहीं, ये एपिसोड टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा।"

Advertisement

इस हफ्ते के एविक्शन की बात करें तो डबल एलिमिनेशन से हर किसी को बड़ा झटका लगेगा। इस वीक दो मजबूत कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएंगे। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का सफर यही खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: सलमान खान का नाम सुनते ही अरबाज खान को क्यों आया गुस्सा? कहा- तेरे को तो चैन ही नहीं है ऐसे सवाल…

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 November 2025 at 12:16 IST