Bigg Boss 19: 'मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत...', बयान देकर ट्रोल होने वाली तान्या मित्तल के माता-पिता को क्यों जोड़ना पड़ा हाथ?
Bigg Boss 19: खुद को एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा खूबसूरत बताने वाली 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के माता-पिता ने स्टेटमेंट जारी किया है। अब उनका ये स्टेटमेंट वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की फेमस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पहले हफ्ते से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनकी पर्सनैलिटी को लेकर भले ही कुछ दर्शक ट्रोल कर रहे हैं तो कोई उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड बलराज सिंह और ट्रोल्स के आरोपों पर उनके माता-पिता खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने तान्या का इंस्टाग्राम पर एक भावुक बयान जारी किया है। इसे जारी करते हुए उन्होंने गलत बातों को फैलाने पर रोक लगाने को कहा है।
तान्या मित्तल के पैरेंट्स का बयान
तान्या के माता-पिता ने बेटी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंबा-चौड़ा स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें लिखा है कि, 'हम इस वक्त अपने इमोशंस को बयां नहीं कर सकते। बिग बॉस जैसे बड़े मंच पर अपनी बेटी को देखना हमारे लिए गर्व की बात है, लेकिन जिस तरह से उसे नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है, वह दिल दुखाने वाला है।'
बयान में तान्या के पैरेंट्स ने सीधे तौर पर एक्स ब्वॉयफ्रेंड बलराज सिंह की भी लताड़ लगाई है। उन्होंने स्टेटमेंट में ही कहा, 'आपके आरोप और रील्स शायद आपको अटेंशन दिला दें, लेकिन यह हमारी बेटी और परिवार पर गहरे घाव छोड़ रहे हैं। हम हाथ जोड़कर अपील करते हैं कि जब तक तान्या की बिग बॉस जर्नी खत्म नहीं हो जाती, तब तक कोई भी जजमेंट पास करने से बचें।'
ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
तान्या के पैरेंट्स द्वारा जारी किए गए बयान में लिखा गया, 'लोग इतनी क्रूरता से बातें कर रहे हैं, जो तान्या के दिल को समझते भी नहीं हैं। हम उनसे सिर्फ यही दरख्वास्त करना चाहेंगे कि हमारे परिवार को इन चीजों में न शामिल करें। यह समय हमारे लिए काफी मुश्किल है।'
बेटी के सपोर्ट में खड़े पैरेंट्स
स्टेटमेंट की आखिरी में तान्या के माता-पिता ने लिखा की वह अपनी बेटी के साथ हमेशा खड़े हैं। पूरे प्यार और विश्वास के साथ वह तान्या पर भरोसा करते हैं। बेटी के हमेशा मजबूत और बॉस की तरह आगे बढ़ने के लिए वह हमेशा सपोर्ट करते हैं। इसी मैसेज के साथ यह स्टेटमेंट एंड हो जाता है। बता दें कि तान्या की बिग बॉस से कई ऐसी अजीब-अजीब बातें वायरल होती रहती हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने खुद को बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा खूबसूरत बता रही थीं।