कानूनी पचड़े में फंसा Bigg Boss 19, इस वजह से मेकर्स को मिला 2 करोड़ का लीगल नोटिस, TRP में टॉप 10 से भी बाहर हुआ शो
Bigg Boss 19: कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर एक और खबर आ रही है। शो कानूनी पचड़े में फंसता है। मेकर्स को 2 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा गया है। जानते हैं क्या है माजरा?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: कलर्स टीवी पर आ रहा कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को अपने साध बांधे हुए है। इस बीच बिग बॉस 19 अब मुसीबतों में भी फंसता नजर आने लगा है। दरअसल, बिग बॉस के मेकर्स को 2 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा गया। इतना ही नहीं, बीते दिन सामने आई TRP रिपोर्ट में सलमान खान का ये शो टॉप 10 से भी बाहर हो चुका है।
बात लीगल नोटिस की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक गलती के चलते अब बिग बॉस के मेकर्स को करोड़ों की चपत लग सकती है। शो पर ये मुसीबत बिना परिमशन के गानों का इस्तेमाल करने की वजह से आई है।
किसने और क्यों भेजा लीगल नोटिस?
दरअसल, बिग बॉस में दिन की शुरुआत मॉर्निंग सॉन्ग से होती है। शो के कंटेस्टेंट इसी मॉर्निंग सॉन्ग से उठते हैं और डांस करते नजर आते हैं। हर दिन मेकर्स अलग-अलग गाना बजातेहैं। अब इसी वजह से मेकर्स की मुश्किलें बढ़ गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 19 में मेकर्स ने फिल्म ‘अग्निपथ’ के ‘चिकनी चमेली’ और फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ के ‘धत तेरी की’ बिना पब्लिक परफॉर्मेंस लाइसेंस के इस्तेमाल किए। इसके चलते मेकर्स को लीगल नोटिस जारी हुआ है।
कथित उल्लंघन के लिए पीपीएल ने बिग बॉस 19 के मेकर्स नोटिस भेज 2 करोड़ रुपये हर्जाना देने को कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों ही गानों का लाइसेंस सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट इंडिया के पास है। जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को ये लीगल नोटिस भेजा गया था, लेकिन बिग बॉस के मेकर्स का इस पर अब तक कोई रिएक्शन सामने आया नहीं आया है।
Advertisement
TRP की रेस में टॉप 10 से बाहर हुआ बिग बॉस 19
बिग बॉस सीजन 19 भले ही लाइमलाइट खूब बटोर रहा हो, लेकिन अब TRP के मामले में भी मेकर्स को बड़ा झटका लगा है। शो टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो चुका है। बीते दिन सामने आई टीआरपी रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते बिग बॉस 19 टॉप 10 में जगह नहीं बना पाया। शो 11वें नंबर पर पहुंच गया है, जबकि पिछले हफ्ते ये टीआरपी की रेस में टॉप 10 में शामिल था।
यह भी पढ़ें: अनीत पड्डा की तरह फिर किसी को स्टार बनाएंगे मोहित सूरी? यशराज फिल्म्स के साथ मिलकर बनाएंगे एक और लव स्टोरी