अपडेटेड 7 December 2025 at 16:17 IST
Bigg Boss 19 Finale: पॉपुलैरिटी रैंक में आया बड़ा ट्विस्ट, गौरव खन्ना को पछाड़ ये कंटेस्टेंट बना नंबर 1
Bigg Boss 19 Finale: 'बिग बॉस 19' का फिनाले आज रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा और शो को अपना विनर मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि पॉपुलैरिटी रैंक के मुताबिक किसने कितने नंबर पर मारी है बाजी?
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19 Finale: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का इंतजार आज से खत्म होने वाला है। आज 7 दिसंबर की रात शो का ग्रैंड फिनाले होगा। आज ही शो का विनर मिल जाएगा। इसमें पता चल जाएगा कि तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अमाल मलिक में से कौन इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करता है। वोटिंग लाइन्स बंद हो चुकी हैं और इसी के साथ शो की पॉपुलैरिटी रैंकिंग भी सामने आ गई है, जिसने विनर को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।
फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना को छोड़ा पीछे
सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को विनर माना जा रहा था, लेकिन पॉपुलैरिटी रैंक के सामने आते ही एक्टर के फैंस को बड़ा झटका लगा है। बिग बॉस के फैन पेज बीबी तक के मुताबिक, फरहाना भट्ट ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं अब गौरव खन्ना दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीत सकती हैं, हालांकि असली विनर का ऐलान जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे होगा।
कौन हो सकता है टॉप 3?
रैंकिंग के अनुसार पहले नंबर पर फरहाना भट्ट और दूसरे पर गौरव खन्ना हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर अमाल मलिक, चौथे पर प्रणित मोरे और पांचवे पर तान्या मित्तल हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिनाले के टॉप 3 में फरहाना, गौरव और अमाल मलिक की एंट्री तय मानी जा रही है।
फिनाले नाइट में दिखेगी धमाकेदार परफॉर्मेंस
शो के मेकर्स लगातार नए प्रोमो जारी कर रहे हैं, जिनमें एक्स-कंटेस्टेंट्स और फाइनलिस्ट्स की झलक देखने को मिल रही है। फरहाना भट्ट के साथ कुनिका सदानंद और नेहल चुडासमा 'हंगामा हो गया' गाने पर परफॉर्म करते नजर आ रही हैं। वहीं शहबाज बदेशा-अमाल मलिक और गौरव खन्ना-मृदुल तिवारी सलमान खान के सुपरहिट गाने 'हेलो ब्रदर' पर स्टेज पर धमाल मचाएंगे। इसके अलावा अशनूर कौर और अभिषेक बजाज भी अपनी बॉन्डिंग का रंग डांस स्टेज पर बिखेरेंगे।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 16:17 IST