Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिनाले
Bigg Boss 19 Grand Finale : 'बिग बॉस 19' का फिनाले कल यानि 7 दिसंबर को होगा। आइए जानते हैं कि इस शो के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी और फिनाले के एपिसोड को कब और कहां देख सकते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19 Grand Finale: 'बिग बॉस 19' का सफर अब बस अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। तीन महीने के एंटरटेनमेंट और ड्रामे के बाद शो का ग्रैंड फिनाले अब सिर्फ कुछ ही घंटे दूर है। 24 अगस्त, 2025 से शुरू हुए इस सीजन को टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं और कल इसका विनर भी पता लग जाएगा। इस बीच फिनाले की टाइमिंग, टेलीकास्ट और प्राइज मनी को लेकर आपको जानकारी देते हैं।
कब और कहां देख सकेंगे फिनाले?
शो का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 दिन रविवार को होगा। इसका लाइव टेलीकास्ट जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे से शुरू हो जाएगा। वहीं टीवी दर्शक इसे कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे से देख सकेंगे। फिनाले एपिसोड में कई शानदार डांस परफॉर्मेंस, गेस्ट एंट्री और कंटेस्टेंट के परिवारवालों की झलक भी देखने को मिलेंगे।
विनर को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
इस बार शो की प्राइज मनी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19 के विनर को 50 से 55 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। हालांकि चैनल की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
कौन हैं टॉप 5 फाइनलिस्ट
फिनाले में पहुंचने वाले पांच कंटेस्टेंट गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और तान्या मित्तल हैं। इन सभी ने अपनी-अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी और गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीता लिया है। अब इनमें से कौन विनर बनेगा, इसका फैसला महज कुछ घंटों में हो जाएगा। बीते एपिसोड्स में इस पांचो कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियो दिखाया गया था।
Advertisement
फिनाले में दिखेगा पवन सिंह का जलवा
शो ‘बिग बॉस 19’ के फिनाले में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी अपना जलवा दिखाएंगे। बिग बॉस और पवन सिंह के फैंस के लिए ये न्यूज किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। इसके साथ ही इस शो के एक्स कंटेस्टेंट भी अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाएंगे।