अपडेटेड 6 December 2025 at 17:38 IST
Bigg Boss 19 Winner: ग्रैंड फिनाले से पहले 'बिग बॉस 19' के विनर का नाम लीक? विकिपीडिया पर हुई लिस्ट वायरल
Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। इससे पहले ही विकिपीडिया का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें विनर के नाम लीक होने के दावे किए जा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19 Winner: 'बिग बॉस 19' के ग्रैंड फिनाले को बस कुछ ही घंटे बचे हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट पीक लेवल पर बनी हुई है कि इस सीजन का विनर कौन बनने वाला है। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट में से ही कोई एक अपने नाम इस सीजन की टॉफी को अपने नाम करेगा। वोटिंग लाइन्स खुल चुकी हैं और फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए जोर शोर से वोट कर रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि इस सीजन के विनर का नाम विकिपीडिया पर लीक हो गया है।
'बिग बॉस 19' का नाम लीक?
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि विकिपीडिया ने 'बिग बॉस 19' के विनर का नाम पहले से ही अपडेट कर दिया गया है। इस स्क्रीनशॉट में ‘गौरव खन्ना’ को विनर दिखाया गया है, जबकि तान्या, प्रणित, अमाल और फरहाना को फाइनलिस्ट बताया गया है।
हालांकि इस जानकारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह वायरल होते ही इंटरनेट पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या मेकर्स ने पहले ही विनर चुन लिया है? इसके थोड़ी देर बार विकिपीडिया पर ये गलती सुधार ली गई।
वायरल स्क्रीनशॉट को लेकर यह भी चर्चा है कि शो के आखिरी वक्त में नाम बदला जा सकता है, क्योंकि पहले भी कई बार बिग बॉस विनर्स पर फिक्स होने के आरोप लग चुके हैं। इस सीजन के पहले सीजन में करणवीर मेहरा, एमसी स्टेन, रुबीना दिलैक और तेजस्वी प्रकाश को भी फिक्स विनर होने के सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे थे। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने दावा किया था कि करणवीर मेहरा के बजाय विवियन डीसेना डिजर्विंग थे, और एमसी स्टेन के मुकाबले प्रियंका चाहर चौधरी को पब्लिक ने ज्यादा वोटिंग की थी। इसी तरह तेजस्वी प्रकाश की जगह प्रतीक सहजपाल को विनर बताया गया था।
Advertisement
फैंस को फिनाले का तेजी से है इंतजार
विकिपीडिया का वायरल स्क्रीनशॉट कितना सच है, इसकी पुष्टि तो फिनाले के मंच पर ही होगी। लेकिन इस लीक दावे ने शो के लिए काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि शो के होस्ट फिनाले के दिन किन दो लोगों का हाथ ट्रॉफी पकड़ाने के लिए पकड़ते हैं और किसे ट्रॉफी पकड़ते हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 December 2025 at 17:36 IST