अपडेटेड 9 July 2025 at 16:17 IST
Bigg Boss 19 Contestants: ‘बबीता जी’ उर्फ मुनमुन दत्ता से लेकर राम कपूर तक… इस सीजन बिग बॉस के घर में जाएंगे ये सितारे
Bigg Boss 19 Contestants: इस साल 'बिग बॉस' के घर में कई मशहूर एक्टर्स के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी नजर आने वाले हैं। महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Bigg Boss 19 Contestants: टीवी के सबसे पसंद किए जाने वाले कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ अपने 19वें सीजन के साथ जल्द आपके टीवी स्क्रीन्स पर लौटने वाला है। इस साल ‘बिग बॉस’ के घर में कई मशहूर एक्टर्स के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी नजर आने वाले हैं। महीनों की अटकलों और अफवाहों के बाद आखिरकार ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ चुकी है।
अब तक सामने आई जानकारी की माने तो, ‘बिग बॉस 19’ के शुरू के कुछ एपिसोड सलमान खान होस्ट करने वाले हैं लेकिन बाद में होस्ट बदलते रहेंगे। तो बिना इंतजार किए, चलिए एक नजर ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट पर डाल लेते हैं।
‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट की लिस्ट
राम कपूर-गौतमी कपूर
टीवी की पॉपुलर जोड़ी राम कपूर और गौतमी कपूर भी ‘बिग बॉस 19’ में आने वाले हैं। राम को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे आइकॉनिक शो के लिए जाना जाता है। वहीं गौतमी ‘क्योंकि सांस भी कभी बहू थी’ जैसे शो का हिस्सा रही हैं।
Advertisement
धीरज धूपर
धीरज धूपर को ‘कुंडली भाग्य’ जैसे शो के लिए जाना जाता है। उनकी युवाओं के बीच अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
Advertisement
अलीशा पंवार
टीवी एक्ट्रेस अलीशा पंवार ‘इश्क में मरजावां’, ‘नाथ जेवर’ या ‘जंजीर’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
मुनमुन दत्ता
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता की भूमिका के लिए मशहूर मुनमुन दत्ता भी ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगी।
अनीता हसनंदानी
टीवी और फिल्म एक्टर अनीता हसनंदानी को ‘नागिन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे लोकप्रिय शो में देखा गया है।
लता सबरवाल
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ जैसे शो से पॉपुलर हुईं लता सबरवाल भी ‘बिग बॉस’ जा रही हैं।
आशीष विद्यार्थी
कई फिल्मों का हिस्सा रहे आशीष विद्यार्थी भी ‘बिग बॉस 19’ के घर में चार चांद लगाते दिखेंगे।
खुशी दुबे
टीवी कलाकार खुशी दुबे ने ‘आशिकाना’ में अपने काम से सुर्खियां बटोरीं।
गौरव तनेजा (फ्लाइंग बीस्ट)
गौरव एक जाने-माने यूट्यूबर, फिटनेस प्रेमी और पायलट हैं।
अपूर्वा मुखीजा
‘द रिबेल किड’ के नाम से पॉपुलर डिजिटल क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद सुर्खियों में आ गई थीं।
चिंकी मिंकी (सुरभि और समृद्धि मेहरा)
जुड़वां बहनें और यूट्यूब पर कंटेंट क्रिएटर सुरभि और समृद्धि मेहरा भी ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनेंगी।
पूरव झा
कॉमेडियन और यूट्यूबर पूरव झा को हाल ही में ‘ट्रेटर्स इंडिया’ के पहले सीजन में देखा गया था। वो भी ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगे।
कृष्णा श्रॉफ
फिटनेस प्रेमी और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी ‘बिग बॉस’ के घर में आ रही हैं।
मिस्टर फैसू (फैसल शेख)
सोशल मीडिया सेंसेशन और ‘खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शो में दिखने वाले फैसल शेख अब ‘बिग बॉस 19’ में दिखेंगे।
कनिका मान
कनिका मान ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के लिए जानी जाती हैं और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी नजर आ चुकी हैं।
राज कुंद्रा
व्यवसायी और शिल्पा शेट्टी के पति भी कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ में दिखेंगे।
डेजी शाह
बॉलीवुड एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर डेजी शाह को सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ के लिए जाना जाता है।
अर्शिफा खान
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेनसेशन अर्शिफा खान भी ‘बिग बॉस’ के घर में प्रवेश करने वाली हैं।
तनुश्री दत्ता
पूर्व मिस इंडिया और भारत में #MeToo आंदोलन को फिर से हवा देने वाली तनुश्री दत्ता भी ‘बिग बॉस 19’ में नजर आएंगी।
शरद मल्होत्रा
‘कसम तेरे प्यार की’, ‘नागिन’, ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ जैसे शोज से पॉपुलर हुए शरद मल्होत्रा भी ‘बिग बॉस’ में आने वाले हैं।
ममता कुलकर्णी
90 के दशक की बॉलीवुड स्टार ममता कुलकर्णी हाल ही में महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के रूप में नियुक्त होने के कारण चर्चा में आ गई थीं।
पारस कलनावत
टीवी शो ‘अनुपमा’ से पारस कलनावत को लोकप्रियता मिली थी।
मिकी मेकओवर
सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी मेकओवर भी ‘बिग बॉस 19’ के घर में जलवा बिखेरते दिखेंगे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 16:17 IST