Tanya Mittal: 'हाथ जोड़कर बोलो- जय श्रीराम, रामजी आप सब की...', जब तान्या मित्तल ने दुबई के शेख से बुलवाई हिंदी
Tanya Mittal: तान्या मित्तल का दुबई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शेख को जय श्रीराम बुलवाते हुए नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Tanya Mittal: 'बिग बॉस 19' में अपने बेबाक अंदाज और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहीं तान्या मित्तल शो खत्म होने के बाद भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अपने बयानों को लेकर ट्रोल हुईं तान्या अब सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोर रही हैं। हाल ही में दुबई में शो की सक्सेस पार्टी के दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल वह दुबई के एक शेख से जय श्रीराम बुलवाती हुई नजर आ रही हैं।
दुबई में शेख के साथ वायरल हुआ तान्या का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तान्या मित्तल दुबई के एक शेख के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में शेख पहले तान्या से अरबी भाषा में कुछ बोलने को कहते हैं, जिसे तान्या पूरे कॉन्फिडेंस के साथ दोहराती नजर आती हैं। इसके बाद वह माहौल को खास बनाते हुए शेख से हिंदी में जय श्री राम बोलने का अनुरोध करती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तान्या की बात सुनते ही शेख हाथ जोड़ते हैं और जय श्री राम कहते हैं। इतना ही नहीं, वह उनसे यह भी कहलवाती हैं कि राम जी आप सबकी रक्षा करें, जिसे शेख मुस्कुराते हुए दोहराते हैं।
सक्सेस पार्टी में तान्या का रॉयल अंदाज
आपको बता दें कि हाल ही में दुबई में बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी हुई है, जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। ज्यादातर कंटेस्टेंट्स एक साथ बस से पार्टी वेन्यू पहुंचे थे, वहीं तान्या मित्तल अपने शाही अंदाज में लग्जरी कार से उतरती नजर आईं थीं।
एक बार फिर खुद को किया साबित
बिग बॉस के घर में रहते हुए तान्या मित्तल ने अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर कई दावे किए थे, जिन्हें लेकर उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन दुबई सक्सेस पार्टी में उनका अंदाज देखकर एक बार फिर लोगों को लगा कि तान्या ने अपने शब्दों को सच साबित कर दिखाया है।