अपडेटेड 10 November 2025 at 08:33 IST

Bigg Boss 19: अभिषेक और नीलम के डबल एविक्शन ने तोड़ा घरवालों का दिल, फूट-फूटकर रोईं अशनूर; हर किसी की आंखें हुईं नम

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के घर में इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन हुआ है, जिससे सभी घरवालों का दिल टूट गया है। अशनूर से लेकर कुनिका तक, दोनों ग्रुप के लोगों की आंखें नम हो गई।

Follow : Google News Icon  
Bigg Boss 19 double eviction
Bigg Boss 19 double eviction | Image: x

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' के इस वीकेंड के वार पर डबल एविक्शन ने घरवालों को तोड़कर रख दिया है। रविवार का एपिसोड काफी इमोशन से भरा रहा। इस बार मेकर्स ने डबल एविक्शन का मास्टर स्ट्रोक खेला, जिसके चलते टीवी एक्टर अभिषेक बजाज और भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी को घर से बाहर होना पड़ा। 

इस फैसले ने घरवालों से लेकर दर्शकों को भी झकझोर कर रख दिया है। इस पूरे फैसले में प्रणित मोरे ने अपने स्पेशल पावर का इस्तेमाल किया था। उनके लिए भी किसी एक को सेव करने के लिए चुनना एक बड़ी चुनौती बनी।

प्रणित मोरे को मिली ‘स्पेशल पावर’

बीमारी से उबरकर शो में वापसी करने वाले प्रणित मोरे को बिग बॉस ने इस बार एक खास पावर दी थी। उन्हें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स अशनूर कौर, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज में से किसी एक को बचाने का मौका मिला। प्रणित ने बिना देर किए अशनूर कौर को सेफ कर लिया। 

इस फैसले का मतलब था कि बाकी दो कंटेस्टेंट्स, यानी अभिषेक और नीलम, शो से बेघर हो जाएंगे। उन्होंने अशनूर को सेव करने के पीछे के रीजन को बाद में जस्टिफाई भी किया। 

Advertisement

डबल एविक्शन के दौरान नीलम गिरी भी फूट-फूटकर रो पड़ीं। इस पर होस्ट ने भी उनसे कहा कि उन्होंने अपना गेम बेहतर तरीके से खेला है। नीलम के जाने से तान्या मित्तल, अमाल-कुनिका और शहबाज जैसे घरवाले भी इमोशनल हो गए।

अशनूर का टूटा दिल

अभिषेक के बाहर जाने के बाद अशनूर कौर खुद को संभाल नहीं पाईं। वह अभिषेक से कहती हुई नजर आईं कि वह वापस आएंगे। शायद कोई सीक्रेट रूम जैसा ट्विस्ट होगा। इसपर अभिषेक ने उन्हें समझाते हुआ कहा कि वह ट्रॉफी ते नहीं जीत पाए, लेकिन सभी का दिल जीतकर जा रहे हैं। उन्होंने अशनूर को गेम में स्ट्रांग बने रहने की सलाह दी और कहा कि अब किसी पर भरोसा मत करना।

Advertisement

प्रणित मोरे के फैसले पर मचा बवाल

शो के बाहर सोशल मीडिया पर प्रणित मोरे के फैसले को लेकर फैंस में गुस्सा देखने को मिला। कई लोगों का कहना है कि अगर प्रणित अभिषेक को बचाते तो गेम ज्यादा फेयर रहता। जब गौरव खन्ना ने उनके इस फैसले की वजह पूछी तो प्रणित ने कहा, 'मैं सिर्फ वैल्यू का सोच रहा था। अशनूर हमेशा सही चीजों के लिए स्टैंड लेती है। मैंने वही किया जो मेरे पेरेंट्स ने सिखाया।' 

बता दें, सलमान खान ने शो में पहले ही प्रणित को इशारा दिया था कि ऐसे बंदे को मत चुनना जिससे किसी की जर्नी खत्म हो जाए। बावजूद इसके, प्रणित ने अशनूर को सेफ किया। बाद में प्रणित अपने फैसले पर पछताते नजर आए।

यह भी पढ़ें: Bharti Singh की 20.50 लाख की वॉच पर प्रियंका का आया रिएक्शन

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 10 November 2025 at 08:33 IST