अपडेटेड 7 August 2025 at 08:18 IST
Bigg Boss 19 में दिख सकती है ये Ex कपल जोड़ी, दिव्यांका-शरद की शो में एंट्री की चर्चा तेज
Bigg Boss 19: शो 'बिग बॉस 19' में एंट्री लेने वाले स्टार्स के नाम जानने का फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है। ऐसे में एक्स कपल दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा की एंट्री की खबरें भी सामने आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bigg Boss 19: रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 19' के लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार शो में कौन-कौन से स्टार्स कंटेस्टेंट बन सकते हैं। कुछ फेमस लोगों के नाम पहले ही सामने आ चुके हैं। इसके साथ अब एक ऐसी जोड़ी की एंट्री की चर्चा हो रही है, जिनका नाम पहले भी अफेयर को लेकर खूब सुर्खियों में रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा हैं।
बिग बॉस में नजर आ सकते हैं एक्स कपल
बिग बॉस की अपडेट देने वाले इंस्टाग्राम पेज biggbosstak14 के मुतबिक दावा किया गया है कि कि टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पूर्व को-स्टार शरद मल्होत्रा को शो के लिए अप्रोच किया गया है। दोनों को लेकर यह संभावना जताई जा रही है कि वे शो का ऑफर एक्सेप्ट भी कर सकते हैं।
कहा से शुरू हुई थी दोनों की कहानी?
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्र ने साल 2006 से लेकर 2009 तक प्रसारित हुए फेमस टीवी शो 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में साथ काम किया था। शो में दिव्यांका ने विद्या और शरद ने सागर नाम के किरदार को निभाया था। इस शो की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें खूब वायरल हूई थीं। हालांकि कुछ सालों के बाद दोनों ने एक-दूसरे से अपने रास्ते को अलग कर लिया था।
कंट्रोवर्सी और टीआरपी का तड़का लगेगा?
अगर ये एक्स कपल बिग बॉस के घर में साथ नजर आते हैं तो शो में ड्रामा, इमोशन और गॉसिप की जबरदस्त डोज मिल सकती है। मेकर्स को इससे टीआरपी का फायदा हो सकता है, वहीं दर्शकों को भी पुराने रिश्तों के उतार-चढ़ाव और आमने-सामने के टकराव देखने को मिल सकते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर से बेहद एक्साइटेड हैं। फिलहाल यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि दिव्यांका और शरद वाकई शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभी एक्टर्स और मेकर्स के बीच फीस व शर्तों को लेकर बातचीत चल रही है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 18:14 IST