अपडेटेड 2 October 2025 at 14:57 IST
शादीशुदा हैं बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट नीलम गिरी! इंटरनेट पर पति संग वायरल हो रही पुरानी PHOTOS; क्या टूट गया रिश्ता?
Neelam Giri in Bigg Boss: भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादीशुदा जिंदगी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Neelam Giri in Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' नए ट्विस्ट एंड टर्न्स के साथ दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। घरवालों के बीच आए दिन चल रहे टकराव शो को दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादीशुदा जिंदगी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
नीलम गिरी टिकटॉक पर वीडियोज बनाया करती थीं। इसी दौरान भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने नीलम को एक म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका दिया। इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलता चला गया।
वरमाला पहने शख्स संग तस्वीर हुई वायरल
ऐसे में वो पवन सिंह ही हैं जो नीलम गिरी के लिए मसीहा बनकर आए और इंडस्ट्री में काम दिया। ‘बिग बॉस’ हाउस में पहले नीलम गिरी कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रही थी। लेकिन सलमान खान के समझाने के बाद उन्हें अपने गेम को बेहतर किया है। दर्शक भी उन्हें देखना काफी पसंद कर रहे हैं।
इन सबके बीच नीलम गिरी का एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है जिसमें वो किसी शख्स के साथ नजर आ रही हैं। इसमें वो एक शख्स के साथ गले में वरमाला पहने दिख रही हैं। वहीं कुछ फोटोज में दोनों काफी क्लोज नजर रहे हैं। कहा जा रहा है कि तस्वीरों में दिख रहा शख्स नीलम गिरी के पति उपेंदर गिरी हैं। हालांकि, इन तस्वीरों की क्या सच्चाई है ये तो खुद नीलम गिरी ही बता सकती हैं।
Advertisement
मैरिड लाइफ पर क्या बोलीं नीलम?
शो की शुरुआत के एक एपिसोड में नीलम गिरी, कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल आपस में अपनी पर्सनल और मैरिड लाइफ पर बात करते देखे गए थे। इस दौरान कुनिका ने नीलम गिरी से उनकी मैरिड लाइफ को लेकर सवाल किए थे, लेकिन उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा था।
मुझे स्वाभिमानी लड़के पसंद- नीलम गिरी
कुनिका सदानंद ने पूछा कि तुम्हारी शादी की क्या कहानी है? इस पर वो हंसती दिखीं। तभी तानिया ने कहा कि इसने कहा है कि जब वो इस बारे में बात करने के लिए तैयार होंगी तब बताएंगी। कुनिका भोजपुरी एक्ट्रेस से पूछती हैं कि अभी है या नहीं है? इस पर नीलम कहती हैं कि 'खत्म ही समझिए। इंसान को मौका देते-देते थक गई हूं। थेथर हो गया है। क्या ही बोलें। मुझे स्वाभिमानी लड़के पसंद हैं। जो स्वाभिमानी नहीं है, उनके साथ रहना मेरे बस की बात नहीं है। वही सब कहानी है।'
Advertisement
निरहुआ के भाई संग जुड़ चुका है नाम
बता दें कि नीलम गिरी और निरहुआ के भाई प्रवेश लाल यादव के रोमांस की चर्चा रही है। कहा जाता है कि दोनों रिश्ते में थे। इतना ही नहीं, पिछले साल के लोकसभा चुनाव के दौरान निरहुआ के इलेक्शन कैंपेन में भी नीलम देखी गई थीं। लेकिन नीलम और प्रवेश की ओर से कभी भी इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 October 2025 at 14:57 IST