अपडेटेड 2 October 2025 at 09:05 IST
अब इस टीवी एक्ट्रेस के घर गूंजी किलकारी, शादी के 7 साल बाद दिया जुड़वां बेटियों को जन्म
Additi Gupta Twins: अदिति गुप्ता टीवी का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, जो 'किस देश में है मेरा दिल', 'कुबूल है' और 'इश्कबाज' जैसे शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Additi Gupta Twins: मशहूर टीवी एक्ट्रेस अदिति गुप्ता मां बन गई हैं। उन्होंने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। उन्होंने लगभग डेढ़ महीने बाद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है। जैसे ही उन्होंने ये पोस्ट किया, फैंस ने कमेंट सेक्शन के जरिए अदिति को बधाई देना शुरू कर दिया है।
अदिति गुप्ता टीवी का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं, जो 'किस देश में है मेरा दिल', 'कुबूल है' और 'इश्कबाज' जैसे शोज में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 2018 में कबीर चोपड़ा के साथ एक निजी समारोह में शादी की थी।
अदिति गुप्ता ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म
अब अदिति गुप्ता और कबीर चोपड़ा शादी के सात साल बाद पैरेंट्स बने हैं। उनके घर इस साल 12 अगस्त को किलकारी गूंजी है। उन्होंने एक क्यूट से पोस्ट के जरिए अपने फैंस को ये बड़ी खबर सुनाई है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा था- हमारा दिल खुशियों से भर गया जब हमने 12 अगस्त 2025 को अपनी जुड़वां बेटियों को जन्म दिया।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अदिति गुप्ता ने कैप्शन में लिखा- “नर्वस, एक्साइटेड और इमोशनल!! आखिरकार अपना छोटा सा राज दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं।”
Advertisement
अदिति गुप्ता और कबीर चोपड़ा की शादी
अदिति गुप्ता ने व्यवसायी कबीर चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था। फिर उन्होंने सीधा 2018 में सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। फिर उसी साल दिसंबर में इस जोड़े ने एक करीबी समारोह में शादी कर ली। तबसे ही अदिति सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने पति कबीर चोपड़ा के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। अब करीब सात साल बाद उनकी जिंदगी में नया मेहमान आ चुका है जिसे लेकर दोनों काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ेंः भीड़ के बीचोबीच दुर्गा पूजा पंडाल से निकलीं आलिया, फैन ने अचानक खींच लिया हाथ, एक्ट्रेस ने ऐसे स्थिति को संभाला
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 October 2025 at 09:05 IST