अपडेटेड 8 October 2024 at 07:11 IST

Bigg Boss 18: रजत दलाल का पुराना वीडियो वायरल, लड़के को पीटते नजर आए, किडनैपिंग के भी लग चुके आरोप

Bigg Boss 18: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का आगाज हो चुका है। इनमें से एक कंटेस्टेंट रजत दलाल भी है जिसे इस साल का सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट बताया जा रहा।

Follow : Google News Icon  
Rajat Dalal has joined Bigg Boss 18
रजत दलाल | Image: Instagram

Bigg Boss 18: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का आगाज हो चुका है। रविवार को हुए ग्रैंड प्रीमियर में कंटेस्टेंट को इंट्रोड्यूस कराया गया। इनमें से एक कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajal Dalal) भी है जिसे इस साल का सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। जहां कुछ लोग उसे बुलाने के लिए मेकर्स पर गुस्सा हो रहे हैं, वहीं इस बीच रजत का एक पुराना विवादित वीडियो वायरल हो रहा है।

रजत दलाल का विवादों से गहरा नाता रहा है। खुद को फिटनेस ट्रेनर बताने वाले रजत को कई बार पुलिस थाने के चक्कर भी काटने पड़े हैं। PTI की माने तो, सितंबर में रजत पर एक बाइकर को टक्कर मारने के बाद लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया था। 

‘बिग बॉस 18’ कंटेस्टेंट रजत दलाल का पुराना वीडियो वायरल

हुआ कुछ यूं था कि रजत को कथित तौर पर जून में एक लड़के को किडनैप करके उसे पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ‘बिग बॉस 18’ में उनकी एंट्री के बाद, अब रजत दलाल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो एक युवा लड़के की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसने रजत दलाल जैसे कंट्रोवर्शियल इंसान को लाने के लिए ‘बिग बॉस’ के मेकर्स को जमकर लताड़ा। उसने लिखा कि “रजत का पूरा अस्तित्व एल्विश यादव द्वारा दी गई भीख है जब मैक्सटर्न के साथ लड़ाई हुई थी। यह वही आदमी है जो लड़कों को पीटता है और सार्वजनिक रूप से उन पर पेशाब करता है”। 

Advertisement

‘बिग बॉस 18’ का धमाकेदार प्रीमियर 

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 18वां सीजन 6 अक्टूबर को भव्य प्रीमियर के साथ शुरू हो चुका है। इस बार घर में शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे और विवियन डीसेना जैसे मशहूर कलाकारों ने कदम रखा है। उनके अलावा, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14’ के विनर रहे करण वीर मेहरा भी शो में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। 

ये भी पढ़ेंः किसी ने फेंका पेशाब तो किसी ने…, ये हैं Bigg Boss के इतिहास के सबसे कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट!

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 October 2024 at 07:11 IST