Bharti Singh: 'शुभ नहीं होता...', Laughter Chefs के सेट पर हुआ कुछ ऐसा, फूट-फूटकर रोने लगीं भारती सिंह; जानें वजह
हाल ही में भारती सिंह के साथ सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि वो फूट-फूटकर रोने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह तक कह डाला की ऐसा होना शुभ संकेत नहीं होता। वो काफी मायूस और परेशान नजर आईं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bharti Singh: अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाली भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ है जो खुशमिजाज भारती इतनी दुखी हैं? चलिए बताते हैं...
हाल ही में भारती ने अपने ब्लॉग में बताया कि सेट पर उनकी बेशकीमती चीज खो गई है, जिससे उनका लाखों का नुकसान हो गया। तभी से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वो अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं।
बेशकीमती चीज खोने पर रो-रोकर बुरा हाल
कॉमेडियन ने बताया कि वो कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' की शूटिंग में इतनी बिजी थीं, कि उनके हाथ से अंगूठी का कीमती हिरा कहीं गिर गया और उन्हें भनक तक नहीं लगी। डायमंड खोने का आभास होते ही वो बुरी तरह से सकपका गईं। वो खुद को संभाल ही नहीं पा और रोने लगीं। उन्होंने भारी मन से कहा कि सोना या हीरा खोना शुभ नहीं माना जाता।
हीरा ढूंढने भारती संग पूरा स्टाफ जुटा फिर…
उधर, सेट पर सभी काम छोड़कर डायमंड ढूंढने में जुट गए। वीडियो में भरती समेट पूरा स्टाफ जमीन पर रिंग में लगा हीरा ढूंढ रहे हैं। हैरान-परेशान भारती घबराते हुए हीरा खोजते रहे। लेकिन किसी ने हिम्मत नहीं हारी। आखिर में खोया हुआ हीरा हाथ लग ही गया। हेड स्टाफ राजू दादा ने खोया हीरा खोजकर निकाला। हीरा मिलते ही भारती की जान में जान आईं और उनके चेहरे पर खुशी की साफ झलक देखने को मिली।
Advertisement
‘मेहनत की कमाई कभी व्यर्थ नहीं जाती’
भारती ने पूरी टीम और खासतौर पर राजू दादा का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर कहा कि आप मेरे लिए दादा सैयारा निकले। मेहनत की कमाई कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने उनसे कहा कि धन्यवाद जो इतने अंधेरे में मेरा साथ देने आए। कॉमेडियन ने वीडियो में सारा वाकया कैद किया।
'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रहीं भारती सिंह
बता दें कि भारती सिंह ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। डिलीवरी के कुछ दिन बाद ही वो काम पर लौट आईं। इन दिनों वो 'लाफ्टर शेफ' में नजर आ रही हैं, हर बार की तरह इस दफा भी दर्शक शो को खूब पसंद कर रहे हैं।