अपडेटेड 24 February 2026 at 07:23 IST
Anant-Radhika: दोस्त की शादी में बाराती बने अनंत-राधिका? दिल खोलकर झूमा कपल, अंबानी की छोटी बहू की सादगी पर टिकी निगाहें
Anant Ambani-Radhika Ambani: अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट ने हाल ही में अपने दोस्त की शादी अटेंड की, जहां से कपल का वीडियो वायरल हुआ है। दोनों भीड़ के बीच नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं अंबानी की छोटी बहू पर हर किसी की निगाहें टिक गईं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Anant Ambani-Radhika Ambani: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट हाल ही में दोस्त की शादी में बाराती बन पहुंचे। इस दौरान कपल झूमते और जमकर थिरकते हुए नजर आया। उनकी मौजूदगी ने शादी में चार चांद लगा दिए। कपल के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
दरअसल, अनंत और उनकी पत्नी राधिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दोस्त के बारात में दिल खोलकर नाचते नजर आ रहे हैं। खास बात ये रही कि इस शादी में पॉपुलर सिंगर मीका सिंह लाइव परफॉर्म कर रहे थे, जिसने समारोह की रौनक और बढ़ा दी। मीका के गाने पर अनंत और राधिका बारातियों संग जमकर इस कदर झूमे कि हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गई।
आम बारातियों जैसे नाचता दिखा कपल
वीडियो में राधिका और अनंत बिल्कुल किसी आम बारातियों से नजर आ रहे हैं। भीड़ में दोनों हंसने-मुस्कुराते और दोस्त की शादी को एन्जॉय करते दिख रहे हैं। शादी के लिए कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किया। जहां अनंत डार्क ब्लू जकेट और कुर्ता पहने दिखे। इस पर हल्का सिल्वर पैर्टन बना हुआ था।
राधिका की सादगी पर टिकी निगाहें
वहीं राधिका मर्चेंट के लुक की बात करें तो, उन्होंने बेहद ही सिंपल लुक कैरी किया था। लाइट सिल्वर ग्रे कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट पर हल्की कढ़ाई और शिमरी डिटेलिंग थी। आउटफिट की नेकलाइन पर मिरर वर्क रहा। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए राधिका ने बालों को खुला छोड़ा था। कुल मिलाकर उनका लुक काफी एलिगेंट लगा।
Advertisement
दोस्त की शादी में झूमे राधिका-अनंत
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को मेहमानों के साथ घुला-मिला देख कैमरे उनकी ओर मुड़ गए। इस खास पल को पैपराजी के पेज पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में शादी की जानकारी दी गई है, जिसमें लिखा है, 'यश और आहना की अंबानी शादी के शानदार सेलिब्रेशन में मीका सिंह ने 30 मिनट की जबरदस्त परफॉर्मेंस दी, जिसकी कीमत कथित तौर पर 3.5 करोड़ थी!' यानी मीका सिंह ने सिर्फ आधे घंटे गाने के लिए कथिततौर पर लगभग 3.5 करोड़ रुपये चार्ज किए।
लोग बोले- अंबानी की बहू कितनी सिंपल
वीडियो पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। लोग राधिका और अनंत के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। वहीं यूजर्स कि निगाहें राधिका मर्चेंट पर टिक गईं। उनका कहना है कि अंबानी की बहू कितनी सिंपल लग रही है। गले में सिर्फ एक सिंगल पर्ल और इयररिंग्स, कोई हेयर स्टाइल नहीं। आउटस्टैंडिंग है भाई।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 07:20 IST