अपडेटेड 20 March 2026 at 11:34 IST

Bharti Singh Son: भारती-हर्ष ने दिखाया ‘काजू’ का चेहरा, क्यूटनेस देख फैंस का पिघला दिल, किसपर गया है बेटा?

Bharti Singh Son: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया ने आखिरकार अपने बेटे यशवीर (काजू) का चेहरा दिखा दिया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Follow : Google News Icon  
Bharti Singh and Harssh Limbachiyaa's son
Bharti Singh and Harssh Limbachiyaa's son | Image: youtube

Bharti Singh Son: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके लेखक पति हर्ष लिम्बाचिया ने आखिरकार अपने बेटे यशवीर (काजू) का चेहरा दिखा दिया है। भारती ने पिछले साल दिसंबर में अपनी दूसरी संतान को जन्म दिया था। जैसे ही, उन्होंने काजू का चेहरा सबको दिखाया, उसकी मासूमियत भरी झलक सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

भारती सिंह यूट्यूब पर लगातार अपने व्लॉग शेयर करती रहती हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए आखिरकार यशवीर का चेहरा दिखा दिया है और साथ ही फैंस से गेस करने के लिए कहा है कि काजू की शक्ल माता-पिता में से किससे मिलती है।

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया के बेटे काजू का चेहरा रिवील

भारती और हर्ष ने गुरुवार को एक स्पेशल व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने नन्हे यशवीर को दुनिया से मिलवाया। उन्होंने बेबी को लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनाए थे। पहले तो कॉमेडियन ने गुलाब के फूलों से नन्हे यशवीर का चेहरा छिपाया, फिर धीरे-धीरे उन्हें हटाकर उसे पालने में शांति से सोते हुए दिखाया। अब इस प्यारे मूमेंट ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत किया है। काजू की झलक भी तेजी से वायरल हो रही है। 

जब भारती ने यशवीर का चेहरा कैमरा में दिखाया तो हर्ष ने व्लॉग में कहा- “कितना प्यारा है ना यार, बिल्कुल भारती जैसा है।” तब भारती ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "नहीं, हर्ष जैसा है। गोला भी पहले मेरे जैसा था, फिर बाद में हर्ष जैसा हो गया। अब हमें उसके चेहरे पर कोई इमोजी लगाने की जरूरत नहीं है।" 

Advertisement

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया 

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर 2017 में एक निजी समारोह में शादी कर ली। उन्होंने 2022 में अपने पहले बच्चे लक्ष उर्फ गोला का दुनिया में स्वागत किया। फिर कपल के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी जब दिसंबर 2025 में उनके दूसरे बेटे काजू उर्फ यशवीर का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ेंः न बड़े साहब के सस्पेंस में मजा, न म्यूजिक रहा कमाल… कैसे चाहकर भी सीक्वल में Dhurandhar जैसा जादू नहीं चला पाए आदित्य धर

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 11:34 IST