Saumya Tandon ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो, हाथ में लगी थी ड्रिप, सर्जरी के बाद दिया हेल्थ अपडेट
Saumya Tandon Surgery: सौम्या टंडन को पॉपुलर सिटकॉम 'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी के रोल के लिए जाना जाता है। उनकी छोटी सी सर्जरी हुई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saumya Tandon Surgery: 'भाभीजी घर पर हैं' से घर-घर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन की हाल ही में एक छोटी सी सर्जरी हुई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को इसकी जानकारी दी।
सौम्या टंडन को पॉपुलर सिटकॉम 'भाभीजी घर पर हैं' में अनीता भाभी के रोल के लिए जाना जाता है। वह भले ही आज इस शो का हिस्सा ना हो लेकिन फैंस अभी भी उन्हें इसी नाम से जानते हैं। ऐसे में जब सौम्या ने फैंस को अपनी सर्जरी के बारे में बताया तो वे चिंतित हो गए।
सौम्या टंडन की हुई माइनर सर्जरी
सौम्या टंडन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद फैंस थोड़ा फिक्रमंद हो गए हैं। उन्होंने हॉस्पिटल से कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें से एक फोटो उनके हाथ की भी है। सौम्या के हाथ में ड्रिप लगी होती है और वह हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं। एक फोटो में वह बेड पर बैठकर अपने टैबलेट में कोई वेब सीरीज या फिल्म देखती भी नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- “तस्वीरें हमेशा खूबसूरत नहीं होतीं और जिंदगी हमेशा मुस्कुराती नहीं रहती। मैं ठीक हो रही हूं और जल्द ही फिट हो जाऊंगी। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद”।
Advertisement
सौम्या टंडन ने फैंस को दिया अपना हेल्थ अपडेट
अभी तक ये तो पता नहीं चल पाया है कि उनकी सर्जरी हुई क्यों थी लेकिन सौम्या टंडन ने मीडिया से बातचीत में ये जरूर खुलासा कर दिया है कि उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिल गया है और वह अच्छे से रिकवर कर रही हैं। साथ ही साथ उन्होंने फैंस को भी उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद दिया है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले टीवी की एक और फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की भी सर्जरी हुई थी। उनका एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद उनके हाथ की हड्डियां टूट गई थीं। वह भी फिलहाल रिकवरी मोड पर हैं।