फटे-पुराने कपड़े और हाथ में डफली... 'भिखारी' कैसे बन गई ये मशहूर एक्ट्रेस? पहचानना भी हुआ मुश्किल, जानें VIDEO की सच्चाई
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे भिखारी के लुक में नजर आ रहा है। शख्स के बाल लंबे और सफेद हैं, साथ ही चेहरे पर दाढ़ी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Narayani Shastri Viral Video: बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक अपने फैंस को सरप्राइज देते रहते हैं। अभी तक मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और सिंगर सोनू निगम को ही रूप बदलकर पब्लिक रिस्पॉन्स जानते देखा गया है। लेकिन इस छोटे पर्दे के जिस कलाकार ने ऐसा किया है उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सड़क किनारे भिखारी के लुक में नजर आ रहा है। शख्स के बाल लंबे और सफेद हैं, साथ ही चेहरे पर दाढ़ी है। शरीर पर पुराने कपड़े और कंबल ओढ़ा हुआ है। उसके हाथ में एक डफली है जिसे बजाते हुए वो 'देखा है पहली बार, साजन की आंखों में प्यार' गाना गा रहा है।
कौन है ये कलाकार?
दरअसल, भिखारी के रूप में जिस कलाकार का वीडियो वायरल हुआ वो कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री हैं। जी हां, ये शख्स एक एक्ट्रेस हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस काफी हैरान हो गए हैं।
सामने रखे बर्तन में दिखे कुछ पैसे
इतना ही नहीं, नारायणी के सामने एक बर्तन भी रखा है जिसमें कुछ सिक्के और नोट हैं। जमीन पर कंबल बिछाकर बैठा शख्स मग्न होकर अपनी धुन में गाता नजर आ रहा है। लेकिन क्या आप इस शख्स को पहचान पाए? इस भेष में शख्स को पहचानना वाकई मुश्किल हो रहा है।
Advertisement
मैं अपना प्रोफेशन बदल सकती हूं- नारायणी
नारायणी शास्त्री ने इस वीडियो को खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा करना काफी पसंद है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं अपना प्रोफेशन कभी भी बदल सकती हूं। सच कहूं तो... मुझे अपने काम में यही सबसे ज्यादा पसंद है। मैं किसी के भी जैसी बन सकती हूं।'
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
नारायणी के भिखारी लुक का वीडियो सामने आने के बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा, 'सच में.. आप अद्भुत हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मजा आ गया।' एक अन्य ने लिखा, 'आप बहुत फनी हैं। मैं आपके बारे में ये पसंद करता हूं।' कुछ ने एक्ट्रेस के इस लुक की भी तारीफ की। बाकी लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रियाएं दीं।
Advertisement
नारायणी शास्त्री वर्क प्रोफेशन
बता दें कि नारायणी शास्त्री इन दिनों 'नोयोनतारा' सीरियल में नजर आ रही हैं। इसमें वो डबल रोल प्ले कर रही हैं। इससे पहले उन्हें 'पिया रंगरेज' 'आपकी नजरों ने' जैसे शोज में देखा जा चुका है।