Ashish Kapoor: टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार, शौचालय के अंदर यौन उत्पीड़न करने का आरोप
Ashish Kapoor Arrested: टीवी एक्टर आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर रेप जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ashish Kapoor Arrested: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्टर आशीष कपूर को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके ऊपर रेप जैसा गंभीर आरोप लगाया गया है।
समाचार एजेंसी IANS की माने तो, दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर की गिरफ्तारी को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक्टर के खिलाफ ये एक्शन नोर्थ दिल्ली सिविल लाइंस रेप केस में लिया गया है।
रेप केस में आशीष कपूर गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी की बताई जा रही है। पीड़ित महिला का कथित तौर पर आरोप है कि एक्टर आशीष कपूर ने शौचालय के अंदर उसके साथ यौन शोषण किया था। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।
खबरों की माने तो, DCP राजा बंठिया ने भी इस मामले की पुष्टि की है और जानकारी दी कि आशीष कपूर को बुधवार को पुणे में रेप जैसे संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जबसे महिला ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, तबसे ही पुलिस आशीष कपूर की एक्टिविटीज पर नजर बनाए रखी थी। पहले वो गोवा गए, फिर पुणे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जगहों पर पुलिस टीमें भेजी गई थीं और आखिरकार पुणे से आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement
पीड़ित महिला ने लगाया ये आरोप
सामने आई जानकारी की माने तो, उस पीड़ित महिला ने कथित तौर पर पहले आरोप लगाया था कि आशीष कपूर, उनके दोस्त (जिसके घर पार्टी हुई) और अज्ञात लोगों ने उसका रेप किया था। और तो और, उसने ये भी आरोप लगाया कि कपूर के दोस्त की पत्नी ने उसके मारपीट भी की थी। हालांकि, अब पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने बाद में दावा किया कि केवल एक्टर ने उसके साथ रेप किया था। उसका ये भी आरोप है कि आशीष ने कथित तौर पर इस घिनौनी वारदात का वीडियो भी बनाया था।
ये भी पढ़ेंः ‘गणपति बप्पा मोरया’ नहीं बोलने पर ट्रोल हुए अली गोनी, तो निया शर्मा का फूटा गुस्सा, बोलीं- हम ईद भी…