'प्यार कभी खत्म नहीं होता...', करीबी को खोने के बाद टूटा अविका गौर का दिल, ‘बालिका वधू’ फेम ने बयां किया दर्द
Avika Gor Instagram: अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने करीबी को खोने का दुख जताया है। इस पोस्ट में प्यार कभी भी खत्म न होने की बात लिखी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Avika Gor Instagram: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अविका गौर का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका ने अपने पेट डॉग शिरो की पहली बरसी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दर्द, यादों और नई उम्मीद के एहसास को बेहद संवेदनशील अंदाज में लिखा है। इस पोस्ट पर लोग कमेंट करके एक्ट्रेस को हिम्मत दे रहे हैं।
अविका गौर ने पोस्ट में क्या लिखा
अविका गौर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि 21 फरवरी को उनके प्यारे डॉग शिरो को इस दुनिया से गए एक साल हो गया है। उनके मुताबिक शिरो सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं बल्कि उनके दिल का हिस्सा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर शिरो के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि कुछ सोल्स हमें छोड़कर नहीं जातीं, बल्कि बस प्यार करने का तरीका बदल देती हैं। शिरो को याद करते हुए उन्होंने उसे अपना साया, अपनी धड़कन और फर में लिपटा अपना बच्चा बताया है।
नन्ही बिल्ली ने बदल दी जिंदगी
अविका ने आगे बताया कि इसी साल 1 फरवरी को एक रेस्क्यू की गई नन्ही बिल्ली उनकी जिंदगी में आई थी। शुरुआत में वह सिर्फ उसे कुछ समय के लिए अपने पास रखने वाली थीं, लेकिन धीरे-धीरे वह उनके दिल के करीब हो गई। अविका को लगा जैसे यह सब किसी ऊपरवाले का प्लान है। उनका मानना है कि शायद शिरो ने ही इस मुश्किल महीने में उन्हें सहारा देने के लिए इस नई जान को उनकी जिंदगी में भेजा है।
प्यार कभी खत्म नहीं होता
अपने पोस्ट में अविका ने लिखा कि शायद प्यार कभी खत्म नहीं होता, वह बस नए रूप में लौट आता है। शिरो के जाने से उनका परिवार टूट गया था, लेकिन इस छोटी सी बिल्ली ने उन्हें फिर से संभलने का मौका दिया था। उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा कि उनका प्यार कम नहीं हुआ, बल्कि और बढ़ गया है। उन्होंने शिरो को धन्यवाद कहा कि उसने उन्हें दोबारा प्यार करने का मौका दिया।
Advertisement
अविका गौर का करियर
अविका गौर ने बहुत छोटी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 2007 में उन्होंने टीवी शो ‘श्श्श… कोई है’ से डेब्यू किया था। इसके बाद ‘बालिका वधू’ में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर वह मशहूर हो गईं। फिर ‘ससुराल सिमर का…’ में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। हाल ही में वह रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से लाइव शो में शादी कर ली है। इसके अलावा वह साउथ फिल्मों और ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में भी दिखाई दे चुकी हैं।