अपडेटेड 31 July 2024 at 08:42 IST
सक्सेस सिर पर चढ़ गई है, तुम loser हो… आसिम रियाज के रवैये पर भड़कीं आरती सिंह, लगा दी क्लास
Asim Riaz: ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में आसिम रियाज का व्यवहार देखकर हर कोई हैरान है। आरती सिंह ने कहा कि उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ गलत सलूक किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Asim Riaz: ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron Ke Khiladi 14) से आसिम रियाज का वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया है। शो में अपनी अकड़ दिखाना आसिम को भारी पड़ गया है जिसके बाद उन्हें निकाल दिया गया। अब टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) ने इस पूरी कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है और कहा है कि सफलता आसिम के सिर चढ़ गई है।
आसिम रियाज ने जिस तरह ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में बाकी कंटेस्टेंट से लड़ाई की और यहां तक कि होस्ट रोहित शेट्टी को भी नहीं छोड़ा, उसकी चारों ओर निंदा की जा रही है। अब आसिम के साथ ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लेने वाली आरती ने भी उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।
आरती सिंह ने आसिम रियाज को लगाई फटकार
आरती सिंह ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत में आसिम रियाज के आक्रामक व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि “कभी-कभी सफलता इंसान के सिर तक पहुंच जाती है और वे अपना दिमाग खो देते हैं, जो शायद आसिम के साथ भी हुआ होगा”। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “ईश्वर आसिम को सद्बुद्धि दे, क्योंकि एक बार जब लोग अपना दिमाग खो देते हैं, तो वहां से उनका डाउनफॉल शुरू हो जाता है”।
इंटरव्यू में आरती ने आगे बताया कि जिस तरह से आसिम रियाज ने रिएक्ट किया है, वह बेहद निराशाजनक था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उन्होंने अपने साथियों को लूजर कहा, मेकर्स और यहां तक कि रोहित शेट्टी के साथ भी बुरा व्यवहार किया, उसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो इस तरह का व्यवहार करता है वह खुद एक बहुत बुरा लूजर होता है।
Advertisement
आरती सिंह ने कहा- “ये हद है। मैंने उनके साथ काम किया है लेकिन शायद सफलता काफी लोगों को बदल देती है। मुझे ये बहुत निराशाजनक लगा। अपने बाकी साथियों को लूजर बोलना, माफ करना लेकिन लूजर आप खुद लग रहे थे। और वो ऐसे क्यों बिहेव कर रहे थे। मुझे बहुत अजीब लगा”।
आसिम रियाज को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से निकाला गया
हुआ कुछ यूं था कि आसिम रियाज एक टास्क नहीं कर पाए और बाद में मेकर्स पर ही मुश्किल टास्क बनाने के लिए सवाल खड़े कर दिए। जब रोहित शेट्टी उन्हें समझाने लगे तो उल्टा वो होस्ट पर ही चढ़ गए। और बाद में अपने पैसों की धौंस दिखाने लगे।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 31 July 2024 at 08:42 IST