नए साल पर अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन, पार्थिव शरीर को दिया कंधा, पत्नी नेहा को संभालते आए नजर, VIDEO
Arjun Bijlani: टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी के घर नए साल पर मातम पसर गया। उनके ससुर राकेश चंद्र स्वामी का गुरुवार को निधन हो गया।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arjun Bijlani: टीवी स्टार अर्जुन बिजलानी के घर नए साल पर मातम पसर गया। उनके ससुर राकेश चंद्र स्वामी का गुरुवार को निधन हो गया। सामने आई जानकारी की माने तो, 'राइज एंड फॉल' विनर के ससुर को 29 दिसंबर 2025 को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनका मुंबई में इलाज चल रहा था। हालांकि, 1 जनवरी 2026 को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी के सिर से पिता का साया उठ गया। अर्जुन और नेहा दुबई में छुट्टियां मना रहे थे, तभी उन्हें राकेश चंद्र स्वामी के स्ट्रोक होने की खबर मिली। ये पता लगते ही कपल तुरंत मुंबई लौट आया।
अर्जुन बिजलानी के ससुर का निधन
आज मुंबई में ही अर्जुन बिजलानी के ससुर का अंतिम संस्कार हुआ। इसके कई इमोशनल वीडियो भी सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में अर्जुन को अंतिम यात्रा के दौरान अपने ससुर को कंधा देते हुए देखा जा सकता है। वहीं, अन्य वीडियो में वो अपनी दुखी पत्नी नेहा को सहारा दे रहे हैं। वो नेहा का हाथ थामे चलते दिख रहे हैं जिनका अपने पिता की मौत के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।
गुरुवार दोपहर को ओशिवारा श्मशान घाट में राकेश चंद्र स्वामी का अंतिम संस्कार हुआ था। राकेश चंद्र स्वामी के परिवार में उनकी बेटी नेहा स्वामी और बेटा निशांक स्वामी हैं। खबरों की माने तो, अर्जुन बिजलानी अपने ससुर के काफी करीबी थे।
Advertisement
नेहा स्वामी ने पिता के लिए किया था इमोशनल पोस्ट
नेहा स्वामी ने अपने पिता के लिए फादर्स डे पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता और बेटे की तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लिखा, “मेरे पापा को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं। जिस तरह से आपने हमारे परिवार को प्यार किया, मार्गदर्शन दिया और सुरक्षित रखा, मैं हमेशा से उसे सराहती रही हूं। मैं हमेशा से चाहती थी कि अर्जुन आपसे सीखे- आपकी ताकत, आपका धैर्य और जिस तरह से आप पितृत्व को एक आशीर्वाद की तरह दिखाते हैं"।