अर्जुन बिजलानी के परिवार के लिए बुरी खबर, ससुर की बिगड़ी तबीयत- ICU में भर्ती, दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन छोड़कर भागे एक्टर
Arjun Bijlani: टेलीचक्कर के इंस्टाग्राम पेज की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन बिजलानी के ससुर की ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। एक्टर भी दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को छोड़कर भागते हुए घर पहुंचे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arjun Bijlani: टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी को न्यू ईयर के मौके पर अपनी खुशियां बीच में ही छोड़कर आनी पड़ी हैं। दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे अर्जुन को अचानक एक ऐसी खबर मिली, जिसने उन्हें तुरंत भारत लौटने पर मजबूर कर दिया। दरअसर, टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार उनके ससुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, जिसके चलते एक्टर ने बिना देर किए मुंबई के लिए रवाना होने का फैसला लेना पड़ा।
दुबई में मना रहे थे न्यू ईयर
अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी नेहा स्वामी और परिवार के बाकी लोगों के साथ दुबई में नया साल सेलिब्रेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर उनकी वेकेशन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रही थीं। उनकी लाइफ में सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, लेकिन तभी परिवार में चिंता और बुरी खबर सामने आ गई कि नेहा स्वामी के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी मिलते ही अर्जुन और नेहा दोनों ही काफी परेशान हो गए। परिवार के लिए यह समय बेहद मुश्किल है।
तुरंत भारत लौटे एक्टर
परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए अर्जुन बिजलानी ने अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को तुरंत छोड़कर मुंबई वापिस लौट आए। एक्टर इस कठिन समय में अपनी पत्नी नेहा के साथ मजबूती से खड़े हुए हैं। अपनी पत्नी के साथ वह मुंबई में हैं और उनका साथ दे रहे हैं।
फैंस कर रहे हैं दुआ
अर्जुन बिजलानी के भारत लौटने की खबर सामने आने के बाद फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के जरिए उनके ससुर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लोग अर्जुन और उनके परिवार के लिए हिम्मत और पॉजिटिव मैसेज भी भेज रहे हैं।