Anurag Dobhal-Ritika Chauhan: अनुराग डोभाल बने पापा, पत्नी रितिका ने सोशल मीडिया पर दिखाई बच्चे की पहली झलक

Anurag Dobhal_ Ritika Chauhan Baby Photos: अनुराग डोभाल और रितिका चौहान के लिए यह समय बेहद खास है। जहां एक तरफ उन्होंने मुश्किल दौर देखा, वहीं अब उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हुई है।

Follow : Google News Icon  
anurag-dobhal-aka-uk07-rider-wife-ritika-chauhan-welcomes-baby-amid-ongoing-family issues shared photo on social media
Anurag Dobhal-Ritika Chauhan Baby | Image: Social Media

Anurag Dobhal_ Ritika Chauhan Baby News: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल यानी यूके07 राइडर इन दिनों एक खुशखबरी को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग और उनकी पत्नी रितिका चौहान ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खबर से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

राम नवमी पर मिला सबसे खास तोहफा

रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि राम नवमी के शुभ मौके पर उनके घर नन्हे मेहमान ने जन्म लिया।

रितिका ने फोटो में बच्चे के छोटे-छोटे पैरों को थाम रखा है, जो बेहद क्यूट लग रहा है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा-
“राम नवमी के इस पवित्र अवसर पर भगवान ने हमें हमारा सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। 27-03-2026।”

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि बेबी गर्ल है या बेबी बॉय।

Advertisement
Uploaded image

पहले भी शेयर की थी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

अनुराग और रितिका ने सितंबर 2025 में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। तभी से फैंस इस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे थे।

पिछले साल हुई थी शादी

अनुराग डोभाल और रितिका चौहान की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। उनकी वेडिंग फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

Advertisement

विवादों में भी रहे दोनों

खुशियों के बीच यह कपल पिछले कुछ समय से विवादों में भी रहा। अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

एक हादसे के बाद, जब अनुराग का एक्सीडेंट हुआ था, तब रितिका ने उनका साथ दिया। हालांकि कुछ समय तक दोनों अलग-अलग भी रहे।

रितिका ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर लिखा था कि उनके ससुराल वालों पर लगाए जा रहे आरोप “बेबुनियाद” हैं और सच्चाई लोगों को नहीं पता।

Uploaded image

फैंस दे रहे हैं बधाई

अब इन सब विवादों के बीच, बच्चे के जन्म ने दोनों की जिंदगी में नई खुशियां भर दी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और बच्चे की एक झलक देखकर खुश हो रहे हैं।

अनुराग डोभाल और रितिका चौहान के लिए यह समय बेहद खास है। जहां एक तरफ उन्होंने मुश्किल दौर देखा, वहीं अब उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हुई है। नन्हे मेहमान के आने से उनके परिवार में खुशियों का माहौल है और फैंस भी इस नई शुरुआत का जश्न मना रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें: डायरेक्टर आदित्य धर से पाकिस्तानियों की अजीब डिमांड, 'धुरंधर 2' के मुनाफे का 50% मांगा, लोग बोले- "भीख मांगने का तरीका बड़ा कैजुअल है"- VIDEO

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड