डायरेक्टर आदित्य धर से पाकिस्तानियों की अजीब डिमांड, 'धुरंधर 2' के मुनाफे का 50% मांगा, लोग बोले- "भीख मांगने का तरीका बड़ा कैजुअल है"- VIDEO

Pakistan Reaction On Dhurandhar 2: यह वीडियो भले ही मजाकिया अंदाज में बनाया गया हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर ली है। फिल्म, लोकेशन और रियल लाइफ के कनेक्शन को लेकर लोगों के अलग-अलग नजरिए सामने आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
pakistan-lyari-locals-demand-dhurandhar 2-earnings-share from director-aditya-dhar-video viral on social media
धुरंधर 2 वायरल वीडियो | Image: Social Media

Pakistani On Dhurandhar 2: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कराची के लियारी इलाके के कुछ लोग फिल्म ‘धुरंधर 2’ के डायरेक्टर आदित्य धर से अजीबोगरीब डिमांड करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म की कहानी का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के लियारी इलाके से जुड़ा हुआ दिखाया गया है।

इसी बात को लेकर लियारी के कुछ स्थानीय लोग वीडियो में कह रहे हैं कि जब फिल्म उनके इलाके पर आधारित है, तो उन्हें भी इसका फायदा मिलना चाहिए।

50% मुनाफे की डिमांड!

वीडियो में एक शख्स कहता है कि डायरेक्टर को फिल्म की कमाई का कम से कम 50% हिस्सा लियारी के लोगों को देना चाहिए। किसी ने 5 करोड़ की बात की, तो किसी ने 20 करोड़ तक की मांग कर दी। एक शख्स ने तो मजाक में 80% तक शेयर देने की बात कह दी। कुछ लोगों का कहना था कि इस पैसे से इलाके में अस्पताल या विकास कार्य किए जा सकते हैं।

Advertisement

सिर्फ पैसे ही नहीं, ये भी मांग

वीडियो में एक व्यक्ति ने कहा कि अगर पैसा देना संभव नहीं है, तो कम से कम लियारी के मशहूर चील चौक की सफाई और सजावट करवा दी जाए। लाइट्स ठीक करवाई जाएं और इलाके को थोड़ा बेहतर बनाया जाए। इसे उन्होंने “गुडविल जेस्चर” बताया।

फिल्म की कहानी पर भी उठे सवाल

वीडियो में एक शख्स ने फिल्म में दिखाए गए लियारी के चित्रण पर आपत्ति भी जताई। उसका कहना है कि लियारी अब पहले जैसा नहीं रहा और यहां की पुरानी गैंगस्टर इमेज अब खत्म हो चुकी है। ऐसे दिखाने से आने वाली पीढ़ी पर गलत असर पड़ सकता है।

Advertisement

आखिर में क्या बोले लोग?

वीडियो के अंत में एक व्यक्ति हंसते हुए कहता है कि इतनी मांगों के बावजूद लियारी के लोगों को एक रुपया भी नहीं मिलने वाला। यानी यह पूरा मामला कहीं न कहीं मजाक और हल्के-फुल्के अंदाज में किया गया नजर आता है।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया। 

“भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है”

“ऐसी डिमांड तो पहली बार देखी”

“पब्लिसिटी का नया तरीका है”

"इंटरनेशनल भिखारी"

इस तरह के कमैंट्स इस वीडियो में हमें देखने को मिलें।

यह वीडियो भले ही मजाकिया अंदाज में बनाया गया हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर ली है। फिल्म, लोकेशन और रियल लाइफ के कनेक्शन को लेकर लोगों के अलग-अलग नजरिए सामने आ रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें: VIRAL VIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड के मंच पर 'ऊप्स मोमेंट', बीच स्टेज में गिरे कंटेस्टेंट के दांत
 

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड