अपडेटेड 2 February 2026 at 13:51 IST

Anupamaa Twist: मौत के बाद जिंदा लौटी अनुपमा, सफेद चादर से कांपी रजनी, क्या अब उसको मिलेगी साजिशो की सजा?

Anupamaa Twist: शो अनुपमा में दिन पर दिन ट्विस्ट्स नजर आ रहे हैं। अनुपमा को जलाने की में रजनी खुद फंस जाती है। अब सवाल ये है कि क्या उसे अपनी चली हुई चालों की सजा मिलेगी।

Follow : Google News Icon  
Anupamaa Twist
Anupamaa Twist | Image: X

Anupamaa Twist: शो अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। जिस अनुपमा को सब मरा हुआ मान चुके थे, वही अचानक रजनी चॉल वालों के सामने जिंदा खड़ी नजर आती है। इस दौरान न सिर्फ रजनी की साजिश का पर्दाफाश होता है, बल्कि उसका कबूलनामा भी सबके सामने आ जाता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सरिता, रजनी से पूजा कराने को कहती है। वह बताती है कि आग लगने के वक्त अनुपमा उसका नाम ले रही थी और जो लोग आग में मरते हैं, उनकी आत्मा भटकती रहती है। यह सुनते ही वह घबरा जाती है। इसी बीच बिल्डर डिमोलिशन शुरू करने का दबाव बनाता है। तभी अचानक एक सफेद चादर रजनी के चेहरे पर गिर जाती है, जिससे वह बुरी तरह डर जाती है और पूजा कराने का फैसला करती है।

पूजा के बीच अनुपमा की चौंकाने वाली एंट्री

पूजा के दौरान अचानक अनुपमा सबके सामने आ जाती है। रजनी उसे अपना भ्रम समझती है और माफी मांगते हुए कहती है कि वह मर चुकी है। इस पर अनुपमा जवाब देती है कि आत्मा नहीं मरती, इंसानियत मर जाती है। तभी सरिता सबको बताती है कि अनुपमा जिंदा है। यह सुनकर रजनी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।

रिकॉर्डिंग से हुआ रजनी का पर्दाफाश

अनुपमा, रजनी को याद दिलाती है कि वरुण ने वही कहा था, जो उसने उसे कहने के लिए मजबूर किया था। वह बताती है कि पिछली रात रजनी ने खुद अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इसके बाद प्रेरणा और वरुण भी रजनी के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। तभी अनुपमा सबके सामने रजनी की रिकॉर्डिंग चला देती है, जिसमें उसका सारा सच साफ सुनाई देता है।

चॉल वालों का फूटा गुस्सा

रजनी का सच सामने आते ही चॉल वाले उस पर भड़क जाते हैं और चप्पलें तक चला देते हैं। बाद में सभी अनुपमा से माफी मांगते हैं। अनुपमा उन्हें समझाती है कि कभी भी बिना पढ़े किसी कागज पर साइन नहीं करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर वकील की सलाह जरूर लेनी चाहिए। चॉल वाले पूछते हैं कि रजनी को क्या सजा मिलनी चाहिए। प्रीत कहती है कि इसका फैसला अनुपमा करेगी। सरिता, अनुपमा से वापस चॉल में रहने की बात करती है, जिसे सुनकर अनु सोच में पड़ जाती है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजनी अनुपमा से माफी मांगती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: KSBKBT2: ऋतिक के लिए तुलसी बनी संकटमोचक, नीलामी से बचाया विरानी फैक्ट्री

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 13:51 IST