Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: बेटे ऋतिक के लिए तुलसी बनी संकटमोचक, नीलामी का ठप्पा लगने से पहले बचाया मिहिर विरानी की फैक्ट्री
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आए दिन कहानी नया मोड़ ले रही है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी, विरानी फैक्ट्री को बचाएगी और इस प्रकार से वह अपने बेटे ऋतिक के लिए संकटमोचक बनकर रखी है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Latest Episode: स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त इमोशनल और बिजनेस ड्रामा देखने को मिलने वाला है। तुलसी की एक बड़ी जीत जहां पूरे परिवार के लिए खुशी लेकर आती है, वहीं उसका एक फैसला विरानी फैक्ट्री और ऋतिक की जिंदगी को नया मोड़ दे देता है। बताे दें कि अब तक सीरियल में तुलसी की बड़ी कामयाबी को दिखाया गया है। तुलसी को पूरे 10 लाख पावर हैंडलूम साड़ियों का बड़ा ऑर्डर मिलता है। यह खबर सुनते ही मिहिर खुशी से झूम उठता है और तुरंत नोइना को फोन करता है। मिहिर को लगता है कि तुलसी के लिए इतना बड़ा ऑर्डर संभालना आसान नहीं होगा, लेकिन जब नोइना बताती है कि तुलसी ने समय पर ऑर्डर पूरा भी कर दिया है, तो मिहिर हैरान रह जाता है और भगवान का शुक्रिया अदा करता है। अब आने वाले एपिसोड में नए मोड़ और ट्विस्ट्स आने वाले हैं।
मिहिर की फैक्ट्री पर मंडराया नीलामी का खतरा
तुलसी की सफलता की खबर सुप्रिया खुशी-खुशी अपनी सास मालती को बताती है। वृंदा और अंगद भी तुलसी को बधाई देते हैं। इसी दौरान तुलसी अजय को फोन कर बताती है कि इतने बड़े ऑर्डर के लिए उन्हें एक बड़ी फैक्ट्री की जरूरत है। अजय मिहिर की फैक्ट्री का सजेस्ट करते हैं। पहले तो तुलसी मना कर देती है क्योंकि वह किसी का एहसान नहीं लेना चाहती, लेकिन अजय समझाता है कि इससे फैक्ट्री को ही काम मिलेगा। दूसरी ओर मिहिर को पता चलता है कि उनकी फैक्ट्री नीलामी की कगार पर पहुंच चुकी है। यह सुनकर वह खुद से सवाल करता है कि आखिर बिजनेस में गलती कहां हुई है।
अजय और मिहिर की होगी डील
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अजय मिहिर से मिलकर फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने की बात करता है। मिहिर को याद आता है कि कैसे उसने पहले रणविजय के गलत इरादों से टेंपो को बचाया था। अजय समझ जाता है कि मिहिर ने यह सब तुलसी के लिए किया था। आखिरकार मिहिर इस डील के लिए हामी भर देता है और तुलसी के साथ काम करने को तैयार हो जाता है।
तुलसी का फैसला बना ऋतिक की नई उम्मीद
इसी बीच अंगद तुलसी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन तुलसी साफ कह देती है कि वह ऋतिक को टूटते हुए नहीं देख सकती। तुलसी का यह फैसला विरानी फैक्ट्री की नीलामी को रोक देता है और ऋतिक को एक नई उम्मीद देता है। आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि तुलसी का यह कदम परिवार और बिजनेस को किस दिशा में ले जाता है।