Ankita Lokhande- Vicky Jain: ग्लैमर छोड़ आश्रम पहुंचीं अंकिता लोखंडे, बिजनेसमैन पति संग की गायों की सेवा, साफ की गौशाला

Ankita Lokhande- Vicky Jain: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इतने बड़े स्टार होने के बावजूद भी आश्रम पहुंचकर गायों की सेवा की है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर कपल के फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
 Ankita Lokhande- Vicky Jain
Ankita Lokhande- Vicky Jain | Image: instagram

Ankita Lokhande- Vicky Jain: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों आध्यात्मिक माहौल में समय बिता रहे हैं। दोनों ने बैंगलोर स्थित श्री श्री रवी शंकर की गौशाला का दौरा किया, जहां उन्होंने गायों की सेवा कर खास अनुभव साझा किया है। कपल ने गायों को चारा खिलाने से लेकर गौशाला की सफाई तक कई काम किए और इसे जिंदगी का यादगार पल बताया। इस दौरान का वीडियो कपल ने शेयर किया है।

श्रीश्री रविशंकर से मिले अंकिता-विक्की

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने गौशाला में मौजूद अलग-अलग प्रजाति की गायों के बीच समय बिताया। वहां पर कपल ने गायों को चारा खिलाया और उनकी देखभाल में हिस्सा लिया। विक्की जैन ने बताया कि वहां मौजूद सभी गायें बेहद शांत थीं और किसी ने भी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाया। उन्होंने गायों को गले लगाया और उनके साथ खास बॉन्ड शेयर किया है। कपल ने गौशाला की साफ-सफाई और जानवरों की बेहतरीन देखभाल के लिए श्रीश्री रविशंकर का धन्यवाद भी किया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अंकिता और विक्की गौशाला में गोबर उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अंकिता का फन और मस्तमौला अंदाज भी देखने को मिला है। वहीं अंकिता ने अस्तबल में घोड़े को गाजर खिलाकर जानवरों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है।

आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में लिया आध्यात्मिक अनुभव

कपल ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में श्रीश्री यूनिवर्सिटी की एग्जिबिशन भी देखी। इसके बाद दोनों ने श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। अंकिता ने बताया कि वो पहली बार गुरुदेव से मिलीं और आर्ट ऑफ लिविंग में सिखाया जाने वाला जीवन जीने का तरीका उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगा है। वहीं विक्की जैन ने कहा कि वह गुरुदेव का मेडिटेशन करते हैं और उनसे मिलना उनके लिए बेहद मैजिकल अनुभव रहा।

वर्कफ्रंट पर भी चर्चा में है कपल

वर्कफ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में नजर आ रहे हैं। शो में दोनों की नोकझोंक और केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। विक्की जैन अब बिजनेस के साथ-साथ शोबिज इंडस्ट्री में भी एक्टिव हो चुके हैं और प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख चुके हैं। इससे पहले दोनों बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं, जहां उनके रिश्ते के कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 7 आसान स्टेप्स में बनाएं राजस्थानी 'दाल-बाटी-चूरमा', नोट करें विधि
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड