Akanksha Puri: रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं आकांक्षा, अचानक से आए फैन ने की ऐसी हरकत, डर गईं एक्ट्रेस, VIDEO
Akanksha Puri: एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन की हरकत से वो हैरान होती नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Akanksha Puri: एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन की हरकत से वो हैरान होती नजर आ रही हैं। हालांकि, उसके बाद वो जो करती हैं, उसने नेटिजंस का दिल जीत लिया है और उनकी चारों ओर तारीफ हो रही है।
ये वीडियो वेब सीरीज 'दिल से दीवानगी तक' (Dil Se Deewangi Tak) की सक्सेस पार्टी का है जिसमें आकांक्षा पुरी पर्पल ड्रेस में कहर ढा रही थीं। वो रेड कार्पेट पर पैपराजी के लिए पोज ही दे रही थीं, जब ये सब हुआ।
आकांक्षा पुरी के पैर छूने लगा फैन
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आकांक्षा पुरी खड़े होकर पोज दे रही थीं, इतने में पीछे से एक फैन आ जाता है और एक्ट्रेस के पैर छूने लगता है। पहले तो वो डर गईं, फिर जब उन्होंने देखा कि वो लड़का उनके पैर छू रहा है तो वो पीछे हट गईं और वो भी फैन के पैर छूने लगीं।
इतना ही नहीं, आकांक्षा पुरी ने उस फैन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थीं। जिस तरह उन्होंने पूरी सिचुएशन संभाली और फैन के साथ बर्ताब किया, उसकी अब सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। फैंस को आकांक्षा का ये बिंदास अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Advertisement
आकांक्षा पुरी के वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
इस वीडियो पर नेटिजंस के मिले-जुले रिएक्शन सामने आ रहे हैं। जहां कुछ लोग आकांक्षा पुरी के इस जेस्चर को जमकर सराह रहे हैं और उनके प्रेजेंस ऑफ माइंड की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वो फैन असल में केवल एक्ट्रेस को टच करना चाहता था। एक यूजर ने फैन को जमकर कोसा और कहा कि वो केवल बहाने से आकांक्षा के पास आया था। कुछ लोग वीडियो देखकर हंस भी रहे हैं।