‘प्यार हमेशा बुलंद…’; विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर ट्रोल हुईं तृषा, तो क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए कही बड़ी बात
Trisha Krishnan: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 थलपति विजय जीते हैं लेकिन सुर्खियों में मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बनी हुई हैं। अब उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Trisha Krishnan: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 थलपति विजय जीते हैं लेकिन सुर्खियों में मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन बनी हुई हैं। रविवार को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा भी पहुंची थीं जो पूरे इवेंट की लाइमलाइट रहीं। तृषा पर काफी समय से विजय के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चलाने का आरोप लगता रहा है। ऐसे में इस ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में उनकी पत्नी संगीता और बच्चे नहीं पहुंचे थे लेकिन तृषा कृष्णन जरूर शामिल हुई थीं, ऐसे में एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर नफरत और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रोलिंग के बीच तृषा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट
तृषा कृष्णन ने शपथ ग्रहण समारोह से अपने साड़ी लुक की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने कुछ ऐसा लिख दिया है जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- “प्यार हमेशा बुलंद होता है।”
आपको बता दें कि इस इवेंट के लिए तृषा ने हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी थी और अपने बालों का जूड़ा बनाकर उसे गजरे से सजाया था। जब वहां मौजूद रिपोर्टर्स ने उनसे 'तमिलनाडु के लिए इस बड़े दिन' के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने बस इतना कहा, "मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।" इस इवेंट के उनके वीडियो और तस्वीरें अब ऑनलाइन तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Advertisement
विजय के शपथ लेते ही झूमीं तृषा कृष्णन
थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। विजय के सीएम के तौर पर शपथ लेते ही वो खुशी से चहक उठीं। इस दौरान तृषा ने न सिर्फ विजय की बहनों को गले लगाकर खुशी उजागर की, बल्कि उनकी मां से भी गले मिल बधाई दी।
समारोह से उनका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। तृषा की इस वीडियो को देखकर फैंस के बीच ये क्लियर हो गया कि वो विजय की फैमिली से बेहद कनेक्टेड है।